नौ सेना में पायलट और थल सेना में लेफ्टिनेंट के लिए अनुजा चयनित

blog-img

नौ सेना में पायलट और थल सेना में लेफ्टिनेंट के लिए अनुजा चयनित

छाया: देशबन्धु

बड़ी आईटी कंपनी का ऑफर छोड़ देश सेवा करेगी

बैतूल, देशबन्धु। जिले की बेटी अनुजा तोमर ने हाल ही में भारतीय नौसेना में पायलट एवं थल सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयनित होकर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि अनुजा तोमर प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्व.एसएस तोमर की नातिन है। अनुजा तोमर की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर एवं आरडी स्कूल से हुई है। रायसोनी आटोनॉमस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर से कम्प्यूटर सांईस में बीटेक  करने के उपरांत अपने प्रथम प्रयास में ही अनुजा भारतीय नौसेना में पायलेट सब लेफ्टिनेंट एवं थल सेना में लेफ्टिनेंट हेतु चयनित हुई है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनुजा तोमर भाषण कला, एंकरिंग में निपुण एवं बास्केटबाल तथा हॉकी खिलाड़ी भी है। बड़ी आई.टी. कंपनी के आकर्षक ऑफर होने के बाद भी अनुजा ने देश सेवा के जज्बे का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। अनुजा तोमर की यह उपलब्धि नई पीढ़ी की छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। अनुजा को इस सफलता पर उनके पिता प्राचार्य जयसिंह तोमर एवं माता शिक्षिका  दीप्ति तोमर सहित परिवारिक सदस्यों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

सन्दर्भ स्रोत - देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया
न्यूज़

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया , अधूरा, MPPSC में लहराया परचम

भारती ठाकुर लगातार मिल रही असफलताओं से बिल्कुल नहीं घबराईं और उन्होंने लगातार मेहनत करना जारी रखा.