ओलिंपिक मेडल डिजाइन प्रतियोगिता में

blog-img

ओलिंपिक मेडल डिजाइन प्रतियोगिता में
आकांक्षा का चयन, शीर्ष 50 में बनाई जगह

इंदौर। शहर की होनहार आर्टिस्ट आकांक्षा सिंह ने एक बार फिर इंदौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आकांक्षा के मेडल डिजाइन ‘ब्रांचिंग ड्रीम्स’ को यूथ ओलिंपिक गेम्स डैकर  2026 की मेडल डिजाइन प्रतियोगिता में दुनियाभर से आई हजारों प्रविष्टियों में शीर्ष 50 में स्थान मिला है। प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले डिजाइन को आधिकारिक ओलिंपिक मेडल पर इस्तेमाल किया जाएगा। 

सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) की पढ़ाई कर रहीं आकांक्षा ने फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा भी किया है। ड्रॉइंग और पेंटिंग उनका जुनून है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी इंस्टाग्राम पर ओलिंपिक गेम्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मिली। 

आकांक्षा ने बताया, "मैंने इस डिजाइन के लिए गहन रिसर्च की और अफ्रीकी संस्कृति को समझने की कोशिश की। मेरी प्रेरणा अफ्रीका के 'बाओबाब ट्री' से मिली, जिसे एकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मेरा डिजाइन इसी पेड़ की तरह सपनों को फलने-फूलने और खेल भावना से जुड़ने का संदेश देता है।" 

यह पहला मौका नहीं है जब आकांक्षा को किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिली हो। इससे पहले वे मध्यप्रदेश में बेटियों को समर्पित एक टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए आयोजित मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

संपादन – मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।