इंदौर की आकांक्षा ने फतह की यूरोप

blog-img

इंदौर की आकांक्षा ने फतह की यूरोप
की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रूस

इंदौर। 18,500 फीट की ऊंचाई पर, माइनस 25 डिग्री तापमान में, जहां शरीर बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है और सांसें भी रुकने लगती हैं, वहीं इंदौर की आकांक्षा शर्मा कुटुंबले ने दुनिया की सबसे कठिन पर्वतारोहण चुनौतियों में से एक, माउंट एलब्रूस को फतह किया। 

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रूस पर चढ़ाई के अनुभव को साझा करते हुए आकांक्षा कहती हैं, "हाथ और पैर की उंगलियां धीरे-धीरे नम होने लगी थीं। चढ़ाई के दौरान खड़ी चढ़ाई और उतराई के दौरान ढलान के कारण हर कदम पर साहस और संकल्प की आवश्यकता थी।"

आकांक्षा, जो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं, ने बताया कि वे विश्व के 'सेवन समिट्स' के सदस्य बनने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुकी हैं। माउंट एलब्रूस चढ़ाई के बाद, वे अब माउंट एवरेस्ट जैसी चुनौतीपूर्ण चोटियों पर भी चढ़ाई करने की तैयारी में हैं। आकांक्षा ने यह भी बताया कि इस पर्वतारोही यात्रा में वे अकेले ही थीं, क्योंकि उनके ग्रुप के अन्य सदस्य किसी कारणवश यात्रा पर नहीं आ पाए थे।

गाइड की भाषा समस्या के बावजूद, आकांक्षा ने अपनी कठिन यात्रा के दौरान गूगल ट्रांसलेट की मदद से गाइड से संवाद किया। इसके अलावा, माउंटेन सिकनेस (हाई अल्टीट्यूड सिकनेस) का सामना भी उन्हें करना पड़ा, जो कि अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है।

तैयारी: 8 से 10 किलो वजन लेकर दौड़ती थीं आकांक्षा

माउंट एलब्रूस की चढ़ाई के लिए आकांक्षा ने अपनी शारीरिक तैयारी को सख्ती से किया। उन्होंने 8 से 10 किलो का बैगपैक लेकर रनिंग की और जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहकर, आकांक्षा ने सीढ़ियों की चढ़ाई-उतराई का अभ्यास किया, जो उनके लिए बेहद मददगार साबित हुआ। 

आकांक्षा का कहना है कि माउंटेनियरिंग उनका पैशन है। उन्होंने इस क्षेत्र में बेसिक और एडवांस कोर्स भी किए हैं। उनका अगला लक्ष्य विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है, जिसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : स्व संप्रेषित

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव
न्यूज़

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

घर से शुरू हुआ जल संरक्षण आंदोलन, जल शक्ति मंत्रालय ने दिया ‘वॉटर हीरो’ का सम्मान

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां