कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

blog-img

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

इंदौर: परिणाम से कहीं अधिक प्रयास महत्वपूर्ण है, इस कथन को चरितार्थ किया है  इंदौर की बेटी सलोनी शुक्ला ने जिनका चयन वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। सलोनी ने यह सिद्ध किया कि असफलताओं से डरकर पीछे हटना समझदारी नहीं है। वह सात बार परीक्षा में असफल रहीं लेकिन उनके भीतर जुनून था सेना में जाने का इसलिए हर बार असफल होने के बाद उन्होंने खुद को अगली बार के लिए तैयार किया। अब सलोनी वायु सेना की तकनीकी शाखा में नियुक्त हुईं हैं जहाँ वह लड़ाकू विमान, मालवाहक विमान, हेलिकॉप्टर एवं मिसाइलों की खामियां दूर करेंगी। इसके लिए वह जल्दी ही छह महीने ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाने वाली हैं। वहाँ के एअरफ़ोर्स ट्रेनिंग सेंटर में कंबेट और जनरल ट्रेनिंग के बाद डेढ़ साल तक वह एअरफ़ोर्स के टेक्निकल कॉलेज बेंगलोर में तकनीकी का गहन प्रशिक्षण लेंगी।

उनकी माँ रश्मि शुक्ल और पिता संजय शुक्ल कहते हैं कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति सेना में नहीं है, ऐसे में बेटी के सपने और उसकी जिद को लेकर वे असमंजस में थे। उन्हें इंदौर में संचालित एक अकादमी के बारे में पता चला तो वहां बच्ची का नामांकन करवा दिया। वह हर साल परीक्षा देती और असफल हो जाती। आठवीं बार आखिर यह सिलसिला तब थमा जब सलोनी ने लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बारे में सलोनी का कहना है कि सफलता के लिए कोई शार्ट कट नहीं होता, सपने देखो और लगातार उस पर काम करो, यही एकमात्र तरीका है । उल्लेखनीय है कि सरकारी सेवा में कार्यरत सलोनी के माता पिता का तबादला जब भुज हुआ था, उसी समय वहां रहने वाले सैन्य अधिकारियों को देखकर उनके मन में सेना में जाने की इच्छा उत्पन्न हुई, वही इच्छा  लक्ष्य बनकर सात साल के प्रयासों के बाद हासिल हुआ।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया
न्यूज़

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया , अधूरा, MPPSC में लहराया परचम

भारती ठाकुर लगातार मिल रही असफलताओं से बिल्कुल नहीं घबराईं और उन्होंने लगातार मेहनत करना जारी रखा.