डॉ. प्रिया : 600 किमी दूर से रोबोटिक चेयर

blog-img

डॉ. प्रिया : 600 किमी दूर से रोबोटिक चेयर
पर बैठकर ऑपरेशन कर निकाली सिस्ट

भोपाल। राजधानी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वजह है भोपाल की डॉ. प्रिया भावे चित्तावर दुनिया की अकेली गायनेकोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने 6 माह में सबसे ज्यादा 10 सफल टेली सर्जरी पूरी की हैं। इस नई तकनीक ने डॉक्टर और मरीजों के बीच दूरी की बाधा को खत्म कर दिया है। 23 दिसंबर को डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने गुड़गांव में एसएसआई हेडक्वार्टर से रोबोटिक चेयर पर बैठकर भोपाल स्थित हर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज का ऑपरेशन किया। इस दसवीं टेली सर्जरी के जरिए महिला की ओवरी में बनी चॉकलेट सिस्ट (एंडोमेट्रियोसिस सिस्ट) को निकाला गया। 

डॉ. चित्तावर ने बताया कि अभी टेक्नोलॉजी को वहां तक पहुंचाना जहां अभी तक आधुनिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। विचार यह है कि भोपाल में बैठे विशेषज्ञ जरूरत पड़ने पर रीवा, शहडोल या किसी दूरस्थ जिले में मरीज की सर्जरी कर सकें। हाई-डेफिनिशन 3D कैमरा और सटीक रोबोटिक मूवमेंट्स से सर्जरी बेहद साफ, सुरक्षित और कम दर्द वाली होती है।

छोटे चीरे, कम खून बहाव और तेज रिकवरी, यही इस तकनीक की सबसे बड़ी ताकत है। इससे महिलाओं की जटिल सर्जरी 99.99% एक्यूरेसी के साथ की जा रहीं हैं। जिससे वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौट रहीं हैं। सर्जरी आम सर्जरी महंगी जरूर है। जब अस्पताल में मरीज के भर्ती होने का समय कम हो जाता है और भविष्य में उसे दवाओं या अन्य मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत नहीं पड़ती तो खर्च लगभग सामान हो जाता है। साथ ही, मरीज को होने वाले लाभ बढ़ जाते हैं।

डॉक्टर ने कहा- ऐसा लगता है जैसे मरीज के अंदर हैं

डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी करने और नॉर्मल सर्जरी करने में एक बड़ा अंतर है। नॉर्मल रूप से सर्जरी करने में हमें बाहर से सब देख कर अंदाजा लगाना होता है कि कट कहां लगाना है और कितना लगाना है। जबकि, रोबोटिक सर्जरी के दौरान ऐसा लगता है कि जैसे मरीज के अंदर पहुंच गए हैं। अंदर की स्थिति स्पष्ट रूप से नजर आती है जो सर्जरी को आसान और सफल दोनों बना देता है।

रोबोटिक सर्जरी खासकर स्त्री रोग (Gynecology) में वरदान 

डॉ. चित्तावर ने कहा, रोबोटिक सर्जरी स्त्रीरोग उपचार में केवल सटीकता ही नहीं, बल्कि भविष्य की प्रजनन संभावनाओं को भी सुरक्षित करती है। जैसे फाइब्रॉइड या ओवरी सिस्ट की सर्जरी में यह गर्भाशय और अंडाशय की संरचना को बचाए रखती है। इससे महिलाएं न केवल जल्दी स्वस्थ होती हैं, बल्कि मातृत्व का अवसर भी सुरक्षित रख पाती हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए