फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड से नवाजी गईं सेजल

blog-img

फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड से नवाजी गईं सेजल

छाया : सेजल चौहान के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। हाल ही में आयोजित फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में फिल्म 'अग्नि' को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में शहर की सेजल चौहान ने सेट डेकोरेटर और असिस्टेंट प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया। फिल्म की कहानी मुंबई के फायरफाइटर्स की जिंदगी और उनकी रोजमर्रा की चुनौतियों को दिखाती है। 

सेजल ने मुंबई फिल्म सिटी के जोकर मैदान में एक विशाल सेट तैयार किया, जिसमें असली आग का भी इस्तेमाल किया गया था। सेट डिज़ाइन से पहले टीम ने फायर स्टेशन के कामकाज, फायरफाइटर्स की चुनौतियां और उनके कामकाजी माहौल पर गहन अध्ययन किया। इसके बाद एक विस्तृत लोकेशन विजिट और केस स्टडी के आधार पर सेट डिजाइन किया गया और फिर कंस्ट्रक्शन शुरू हुआ।

फिल्म की शूटिंग के दौरान असली आग का इस्तेमाल किया गया, जिससे सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। सेट तैयार करने में करीब एक माह का समय लगा। शूटिंग के दौरान आवश्यकतानुसार कुछ बदलाव भी किए गए।

सेजल बताती हैं कि इस फिल्म के सेट तैयार करने का अनुभव बहुत खास था, क्योंकि उन्हें फायर ट्रक्स, फायर फाइटिंग उपकरण और पूरी प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिला। बता दें कि सेजल ने 'द गांधी' वेब सीरीज़ में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था, जिसका पहला एपिसोड हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...