भोपाल की नमामि हार्वर्ड कॉलेज की कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित  

blog-img

भोपाल की नमामि हार्वर्ड कॉलेज की कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित  

भोपाल। मिरांडा कॉलेज, नई दिल्ली में राजनीति विज्ञान की छात्रा नमामि माहेश्वरी को हार्वर्ड कॉलेज प्रोजेक्ट फॉर एशियन एंड इंटरनेशनल रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 2026 में एक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। यह कॉन्फ्रेंस आगामी 6 से 8 फरवरी 2026 तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। हार्वर्ड कॉलेज द्वारा नमामि को भेजे गये पत्र में लिखा  है कि 'पिछले कुछ हफ्तों में हमारी टीम ने सैकड़ों लिखित आवेदनों और कई इंटरव्यू को बहुत ध्यान से देखा है। हम केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चयन करते हैं जो सच्ची रुचि, असाधारण क्षमता और एक अलग व मूल्यवान दृष्टिकोण रखते हैं। आपका चयन इसलिए किया गया है क्योंकि हमें विश्वास है कि आप इन सभी गुणों को दर्शाते हैं और कॉन्फ्रेंस में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

पत्र में कॉन्फ्रेंस का विषय बताया गया है - 'इमर्जिंग होराइजन्स : ट्रुथ एट डॉन, होप एट डस्क' और कहा गया है कि आज की दुनिया में जहां बहुत अधिक अनिश्चितता है, हम जानते हैं कि भविष्य को लेकर कई सवाल हमारे मन में हैं। हमें विश्वास है कि यह कॉन्फ्रेंस आपको एक भविष्य के नेता के रूप में सोच विकसित करने में प्रेरणा देगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया के मशहूर बिजनेस लीडर्स, उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल रहे हैं।

आपको बता दें कि नमामि माहेश्वरी भोपाल की मूल निवासी हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मल कॉन्वेंट से प्राप्त की है।  

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए