अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल की महिला कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित

blog-img

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल की महिला कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित

उरूज़ द क्रिएशन बाय वूमेन आर्ट एग्जीबिशन

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की 12  महिला चित्रकारों और सेरामिस्टों की कलाकृतियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी “उरूज़ द क्रिएशन बाय वूमेन आर्ट एग्जीबिशन” 8 से 10 मार्च तक आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन भोपाल के चार कलाकारों भावना चौधरी चंद्रा, देवेंद्र शाक्य, शुभम राज सरल और हर्ष यादव द्वारा आइजीआरएमएस के सौजन्य से राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (रॉक आर्ट गैलरी) में किया गया। प्रदर्शनी में भोपाल की वरिष्ठ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय 12 महिला कलाकारों (सात चित्रकार और पांच सेरेमिक आर्टिस्ट) की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में निर्मला शर्मा,  शम्पा शाह, सोनिया राशिद, शोभा घारे, सुषमा श्रीवास्तव, वीणा जैन, संजू जैन, प्रीति तामोट, अपर्णा अनिल, वीणा सिंह, गिरिजा वैगनकार और भावना चौधरी चंद्रा की कलाकृतियां शामिल की गईं। इन सभी कलाकारों की कलाकृतियों की एक विशेष शैली है, जो विभिन्न वैचारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालती हैं, जिसमें आध्यात्मिक,  प्राकृतिक, भारतीय ऐतिहासिक सौंदर्य, जीवन के विभिन्न आयाम, महाकाव्यों के दृश्य, कला सौंदर्य और अमूर्त कला प्रमुख हैं। पेंटर और आयोजकों में से एक भावना चौधरी ने बताया कि उरूज़ महिलाओं द्वारा हासिल की गई ऊंचाइयों और सफलताओं का प्रतीक है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज
न्यूज़

रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

14 घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पहले ही प्रयास में शानदार सफलता 12वीं रैंक से रचा इतिहास

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी
न्यूज़

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और रोज़ी-रोटी की चुनौतियों के बावजूद खुशी ने मेहनत और लगन से अपना सफर तय किया

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में
न्यूज़

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में , भारतीय पहचान को दी वैश्विक पहचान

 नुपूर का मानना है कि अर्बन डिजाइन का उद्देश्य केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना नहीं, बल्कि स्थानीय मूल्यों, परंपराओं औ...

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो
न्यूज़

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो , बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

आस्था जैन ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं दूसरी ओर शची पाठक का चयन जापान में आयोजित...

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026
न्यूज़

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026 , में वक्ता होंगी इंदौर की उदिता

जनरेटिव एआई इवैल्यूएशन पर रखेंगी विचार

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5
न्यूज़

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5 , करोड़ का केमिकल-फ्री डेयरी कारोबार

कैंसर से सास के निधन से बदली ज़िंदगी-अपने व्यक्तिगत नुकसान को समाज के लिए मिशन में बदल दिया।