गौरी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

blog-img

गौरी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

मध्यप्रदेश के पन्ना ज़िले की बेटी ने माइनस 20 डिग्री की ठंड में तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया. बेहद सामान्य परिवार की गौरी अरजरिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर करीब 12 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने उत्तराखंड के केदार कांठा पहाड़ पर खड़े होकर हाड़ कंपाने वाली ठंड में राष्ट्रगान भी गाया.

गौरी ने इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर यह मुकाम हासिल किया. उत्तरकाशी स्थित केदार कांठा पहाड़ पर उनके साथ उत्तरप्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्य के सदस्य भी शामिल थे. इन लोगों ने सुबह पांच बजे 12,500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर प्रथम स्थान हासिल किया.

 ये भी पढ़िए ...

56 की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं सुनीता

इस मुक़ाम तक पहुंचने के लिए गौरी ने अपने गांव सिमरिया में ही पर्वतारोहण की तैयारी की. फिर साल 2019 में बेसिक माउंटेनियरिंग का कोर्स किया, इसी दौरान उन्होंने ‘रेन ऑफ पीक’ की करीब 17 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई हासिल की. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही. गौरी ने बताया कि उनका सपना ‘टॉप ऑफ द वर्ल्ड’ माउंट एवरेस्ट फतह करना है.

समाचार एवं चित्र स्रोत : ज़ी न्यूज़

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



56 की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने
न्यूज़

56 की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने , वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं सुनीता

उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, मौसम, उम्र और कामकाजी व्यस्तता के बाद भी यहां तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब...

UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण
न्यूज़

UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण , को बताया सस्टेनेबल डेवलपमेंट

कहा- जेंडर इक्वैलिटी को केंद्र में रखना जरूरी, UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण को बताया सस्टेनेबल डेवलपमेंट  की...

सविता प्रधान : घरेलू हिंसा से जूझकर बनीं IAS
न्यूज़

सविता प्रधान : घरेलू हिंसा से जूझकर बनीं IAS

गांव में शिक्षा का माहौल नहीं था, फिर भी उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाने का फैसला किया। वे अपने गांव की 10वीं पास करने व...

नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें..
न्यूज़

नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें.. , फिर बुंदेली संगीत में बनाई पहचान

छतरपुर की सिंगर नीतू चौरसिया की सफलता की कहानी

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब
न्यूज़

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब , जूनियर एशिया कप की करेंगी तैयारी

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला मौका

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

 बहन की जगह मिले मौके ने बदली किस्मत