भोपाल। अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करते हुए, भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत सुनीता सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक तिरंगा और स्टेट बैंक का झंडा फहराया।
56 वर्ष 5 माह की आयु में 15 अप्रैल 2026 को उन्होंने 5 हजार 895 मीटर ऊँची इस चोटी को फतह कर सबसे उम्रदराज भारतीय महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया। शिखर पर पहुँचकर उन्होंने बैंक और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, मौसम, उम्र और कामकाजी व्यस्तता के बाद भी यहां तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब इस सफलता से उत्साहित होकर वे और नए लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं।
ये भी पढ़िए ....
इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास
मैहर की अंजना सिंह ने माउंट एल्ब्रुस और रायसेन की अंजना यादव ने माउंट शिंकुन पर फहराया तिरंगा
पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास माउंट विंसन हाईकैंप पर फहराया तिरंगा
रायसेन की अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
अपने पर्वतारोहण से जुड़े अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया, “ बैंकिंग की व्यस्त नौकरी के साथ पर्वतारोहण के सपने को पूरा करना आसान नहीं था। इस उम्र में प्रशिक्षण और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। लेकिन बैंक के अनुशासन और सेवा के संस्कारों ने मुझे यह हिम्मत दी।”
स्टेट बैंक के सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे कामकाजी महिलाओं और पेशेवरों के लिए प्रेरणा बताया है। सुनीता सिंह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि उम्र और नौकरी, सपनों की राह में बाधा नहीं बनते।
पर्वतारोही सुनीता सिंह ने इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भी तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया था। सुनीता ने 24 अगस्त 2025 को इस 18,510 फीट ऊंचे इस शिखर को फतह किया था।
सन्दर्भ स्रोत/छाया : देशबन्धु समाचार पत्र



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *