इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब

blog-img

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब
जूनियर एशिया कप की करेंगी तैयारी

मंदसौर जिले की हॉकी खिलाड़ी शालिनी सिंह का चयन सब जूनियर एशिया कप की तैयारी के लिए आयोजित इंडिया कैंप में हुआ है। शालिनी आगामी 7 मई को इस कैंप में शामिल होंगी।

जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि हाल ही में झारखंड में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने रजत पदक जीता था, जिसमें शालिनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें इस कैंप के लिए चुना है। शालिनी की इस उपलब्धि पर जिले के खेल विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा खुशी व्यक्त की जा रही है। शालिनी सिंह ने कक्षा 5वीं से हॉकी खेलना शुरू किया था। वह मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित हॉकी

फीडर सेंटर और केंद्र सरकार के खेलो इंडिया सेंटर मंदसौर की नियमित खिलाड़ी रही हैं। इन केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मध्य प्रदेश शासन की हॉकी अकादमी, ग्वालियर में हुआ था। अपनी लगन और प्रतिभा के दम पर उन्होंने लगातार यह प्रगति की है।

 

ये भी पढ़िए ....

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

भोपाल की क्रिकेटर निकिता का भारतीय महिला टीम में चयन

व्हीलचेयर पर जीता सोना, अब भारत के लिए खेलेगी विशाखा

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कल्याणी ने जीता गोल्ड, कनिष्का का एशिया चैंपियनशिप में चयन

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

 

पिता स्वयं रहे हैं अच्छे खिलाड़ी, उन्हीं से मिली प्रेरणा

शालिनी को हॉकी खेलने की प्रेरणा उनके पिता किशोर सिंह से मिली है। उनके पिता किशोर सिंह स्वयं भी एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। पिता से मिली इसी प्रेरणा और मार्गदर्शन के चलते शालिनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अब इंडिया कैंप में शामिल होने जा रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व