अंतरराष्ट्रीय मंच पर कल्याणी ने जीता गोल्ड,

blog-img

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कल्याणी ने जीता गोल्ड,
कनिष्का का एशिया चैंपियनशिप में चयन

मध्यप्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कराटे और ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इन बेटियों ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्राप्त किया है।

सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल की बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कल्याणी कोडोपे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 15वीं साइलेंट नाइट कराटे कप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। सीनियर महिला -68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया की खिलाड़ी को 8-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में कल्याणी का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने मलेशिया और इंडोनेशिया को 8-0, सिंगापुर को 5-3, नेपाल को 6-2 और श्रीलंका को 7-4 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

ये भी पढ़िए ...

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब जूनियर एशिया कप की करेंगी तैयारी

अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी पूजा

सागर की यामिनी ने एशियन जूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

 

वहीं, मध्यप्रदेश की ताइक्वांडो खिलाड़ी कनिष्का शर्मा ने भी चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया पैसिफिक डेफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित ट्रायल के फाइनल में उन्होंने साई की खिलाड़ी को हराकर चयन सुनिश्चित किया। कनिष्का अब 1 से 7 जून तक कजाकिस्तान में होने वाली सेकंड एशिया पैसिफिक डेफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व