वर्ल्ड कप सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-नर्मदापुरम

blog-img

वर्ल्ड कप सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-नर्मदापुरम
की आद्या ने जीता कांस्य

छाया : दैनिक भास्कर 

ग्वालियर में  सॉफ्ट  टेनिस का ककहरा सीखने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आद्या तिवारी ने साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड कप  सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ा दिया। नर्मदापुरम की बेटी ने मिश्रित वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की और भारत के लिए संभवतः पहला पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साउथ कोरिया के शहर अनसियोंग में 3 से 9 सितंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में वर्ष 2022 की विक्रम अवार्डी आद्या ने देवास के जय मीणा के साथ मिश्रित वर्ग में जोड़ी बनाई और सेमीफाइनल  तक का सफ़र तय किया। वर्ल्ड की नंबर वन कोरिया की जोड़ी से हारने के बाद इस भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

थाईलैंड, फिलिपिन्स, चाइना के खिलाड़ियों को हराकर ये भारतीय जोड़ी आगे बढ़ी थी। 21 वर्षीय आद्या छह साल पहले इस टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। आद्या के नाना कृष्ण शर्मा नये बाजार में रहते हैं, इसलिए उनका यहां बचपन से आना- जाना रहा है।

 

ये भी पढ़िए ...

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

खेल में झुकाव होने के कारण टेनिस कोच विकास एवं विवेक पांडे के संपर्क आद्या आई और बारीकियां सीखी। बाद में मप्र टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुदेश सांगते के सम्पर्क में आई और टेनिस से साफ्ट टेनिस खेल के लिए रुख किया। कोच विकास पांडे से वे समय-समय पर खेल के टिप्स लेती रहती हैं। कोरिया जाने से पहले उन्होंने तीन दिन यहाँ तैयारियों अंतिम रूप दिया था। 

आध्या कहती हैं “मेरे लिए यह पदक सोने से कम नहीं है। यहाँ तक पहुंचने में परिवार समेत एसोसिएशन का बहुत बड़ा योगदान रहा। पूरी कोशिश है कि अगली बार स्वर्ण पदक अपने नाम करूं।“ 

लगातार तीन साल से भारत की नंबर-1 रैंकिंग पर काबिज

मुंबई इनकम टैक्स में टैक्स असिस्टेंट पद पर सेवायें दे रहीं आद्या  को मप्र खेल विभाग वर्ष 2022 में विक्रम अवार्ड और 2018 में एकलव्य अवार्ड से पुरस्कृत कर चुका है। उनका ये तीसरा विश्वकप टूर्नामेंट था। आध्या के खाते में 2 एशिया गेम्स समेत 20 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेलने एवं पदक जीतने का रिकार्ड है। विगत तीन साल से वे भारत की नंबर-1 खिलाड़ी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...