नशा तस्करों का केस नहीं लड़ेंगी महिला वकील

blog-img

नशा तस्करों का केस नहीं लड़ेंगी महिला वकील

पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशा विरुद्ध” अभियान को मजबूत करने के लिए अब मोगा की महिला वकील भी आगे आई हैं। बुधवार को मोगा जिला अदालत परिसर में महिला वकीलों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें सभी महिला वकीलों ने एकमत होकर फैसला लिया कि वे किसी भी नशा तस्कर के पक्ष में अदालत में केस नहीं लड़ेंगी। 

मोगा जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ महिला एडवोकेट मीना शर्मा की अगुआई में सभी महिला वकीलों ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए एडवोकेट मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए महिला वकीलों ने अपनी ओर से एक छोटी-सी पहल की है।  उन्होंने बताया कि आज मोगा जिला अदालत की सभी महिला वकीलों ने संकल्प लिया है कि वे किसी भी नशा तस्कर के पक्ष में अदालत में केस नहीं लड़ेंगी। 

एडवोकेट मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में हिस्सा लेना होगा। तभी इस जंग में जीत मिल सकेगी और पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए सबसे पहले इसे नशे से आज़ाद करना ज़रूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोगा जिला अदालत से शुरू हुई यह पहल आगे अन्य जिलों की महिला वकीलों तक भी पहुंचेगी और वे भी इस मुहिम में आगे बढ़कर अपना योगदान देंगी।  एडवोकेट मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में हिस्सा लेना होगा। तभी इस जंग में जीत मिल सकेगी और पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकेगा।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन
न्यूज़

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन , रही ट्रैक्टर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन

इंडस्ट्री में बढ़ी महिला टेक्नीशियन की मांग, बेटियां सीख रही नई स्किल्स