उत्तराखंड हाईकोर्ट : पिता और दादा-दादी के पास नाबालिग

blog-img

उत्तराखंड हाईकोर्ट : पिता और दादा-दादी के पास नाबालिग
लड़की के रहने को गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता

देहरादून उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी को लेकर दायर एक मां की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। अमूमन एक बच्चे की कस्टडी को लेकर दायर याचिकाओं में कोर्ट मां को ही तरजीह देता है, लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मां का बच्चे की कस्टडी देने से मना कर दिया। दरअसल, एक महिला ज्योति नौटियाल की ओर से दायर कस्टडी याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका के जरिए मां ने अदालत से अपनी 8 वर्षीय बेटी को उसके ससुराल वालों की हिरासत से मुक्त करने का आदेश मांगा था। बच्ची अभी अपने दादा-दादी के साथ रह रही है। 

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि चूंकि पिता और दादा-दादी (grandparents) के पास नाबालिग लड़की के रहने को गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता है। इसलिए हमें इस बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं मिली। इससे पहले कोर्ट ने ज्योति नौटियाल की याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को लड़की को उसके समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट कक्ष में बच्ची ने कहा कि वह अपने दादा-दादी के साथ खुश है। वे उसकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए ...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अब नानी भी मांग सकेंगी नाबालिग नाती-पोते के लिए गुजारा भत्ता

कोर्ट में पहुंची बच्ची ने पीठ के सामने यह इच्छा भी जताई कि उसकी मां भी उनके साथ आए ताकि पूरा परिवार एक साथ रह सके। वहीं, ज्योति नौटियाल ने आरोप लगाया था कि उनके पति गौरव को नशे और शराब की लत है। इससे वह अपनी नाबालिग बेटी की देखभाल करने के लिए मानसिक रूप से अयोग्य हो गए हैं। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर बेटी के जन्म के समय असंतोष व्यक्त करने और उसे लगातार परेशान करने का आरोप लगाया।

नहीं मिलने देने की शिकायत

याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि उसे अपनी बेटी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि लड़की को फोन करने से भी मना किया गया। बच्चे के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कोर्ट ने 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी के एसएचओ कोतवाली को लड़की को उसके दादा के साथ पेश करने का निर्देश दिया।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...