उत्तराखंड हाईकोर्ट : शादी बेजान मिलन, तो तलाक बेहतर

blog-img

उत्तराखंड हाईकोर्ट : शादी बेजान मिलन, तो तलाक बेहतर

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार की परिवार अदालत के एक फैसले को रद्द करते हुए नवविवाहित जोड़े को तलाक की मंजूरी दे दी। अदालत के मुताबिक, शादी एक बेजान मिलन से ज्यादा कुछ नहीं है और यदि दोनों पक्षों को तलाक नहीं दिया जाता है, तो यह दोनों पक्षों के लिए क्रूरता होगी। तलाक के समझौते के तहत कोर्ट ने पति को यह आदेश दिया है कि वह अपनी पत्नी को स्थाई तौर पर गुजारा भत्ते के रूप में 25 लाख रुपये दे। कोर्ट ने यह भी कहा है कि यह रकम 26 सितंबर तक देनी होगी।

हरिद्वार के एक पुरुष और कानपुर की एक महिला ने 2 मई 2019 को शादी की थी। शादी के बाद वे 27 मई को अलग हो गए। इसके बाद महिला ने 2021 में दहेज निषेध अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कराया। हरिद्वार की पारिवारिक अदालत ने पति को आदेश दिया कि वह अपनी पत्नी को 20,000 रुपये प्रति माह भरण-पोषण के रूप में दे, लेकिन तलाक की डिक्री नहीं दी। इस फैसले से असंतुष्ट पति ने परिवार अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

छह सप्ताह के अंदर गुजारा भत्ते की राशि का करें भुगतान

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि इस पुरुष और महिला को इस रिश्ते से मुक्त नहीं किया गया, तो यह उनके लिए अमानवीयता होगी। कोर्ट ने पति को निर्देश दिया है कि वह छह सप्ताह के भीतर महिला को गुजारा भत्ते की राशि का भुगतान करे।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...