उत्तरा सिंह की फिल्म 'पिन्च' न्यूयॉर्क

blog-img

उत्तरा सिंह की फिल्म 'पिन्च' न्यूयॉर्क
के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में शामिल

छाया : दैनिक भास्कर 

इंदौर की उत्तरा सिंह ने शहर और देश का नाम रोशन किया है। उनकी नई फ़िल्म 'पिन्च' को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फ़िल्म फेस्टिवल के इंटरनेशनल नरेटिव कॉम्पिटिशन में जगह मिली है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर से 14 हज़ार प्रविष्टियां आई थीं, उनमें से केवल 150  फ़िल्मों को ही चुना गया। 'पिन्च' उनमें से एक है। इस  फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुआ था। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के एएमसी थिएटर में होने वाले इस फ़िल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए सभी सीट्स आरक्षित हो चुकी हैं। न्यूयार्क टाइम्स द्वारा इसे फेवरेट 5 फ़िल्मों और वर्थ वाचिंग फ़िल्म्स में कवर करने के कारण पहले ही बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। दुनियाभर के नामी फ़िल्म आलोचकों ने भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया दी है। 

उत्तरा ने बताया कि 'पिंच' 83 मिनट की है और इसकी शूटिंग इंदौर और उसके आसपास के गांवों में की गई। खास बात यह है कि शूटिंग के दौरान उन गांवों के लोग भी  फ़िल्म में शामिल हुए। उत्तरा बताती हैं, “जब वो लोग तेज धूप में शूटिंग करते थे, मैं चिंता करती थी, लेकिन वो कहते थे - तुम अपनी  फ़िल्म बनाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।” उन्होंने आगे बताया कि अगर उनके गांव वालों का साथ न होता तो शायद ये  फ़िल्म बन ही नहीं पाती। 'पिन्च' में 'लापता लेडीज' फेम गीता अग्रवाल शर्मा, सुनीता राजवर, सपना सैंड और बद्री चव्हाण जैसे कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म का संगीत राशि कुलकर्णी ने दिया है। इसके सह लेखक एडम लिंजे हैं और कलरिस्ट हैं नताशा लियोनेट, जो 'लाला लैंड' और 'स्पाइडरमैन' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह फ़िल्म दिवंगत अभिनेता नितीश पांडे की आखिरी फिल्म है।

 

ये भी पढ़िए ...

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

'पिन्च' की कहानी 'मैत्री' नाम की एक ट्रैवल ब्लॉगर पर आधारित है, जिसका किरदार खुद उत्तरा ने निभाया है। एक दिन नवरात्रि के मौके पर जब वो अपनी मां और मोहल्ले की महिलाओं के साथ मंदिर जाती है, तब कुछ ऐसा होता है जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकती।  फ़िल्म में यौन हमले जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है। उत्तरा कहती हैं, “ यौन हमला सिर्फ महिलाओं का या भारत का मुद्दा नहीं है। दुनिया भर की 68% महिलाएं इसका शिकार होती हैं। लेकिन यह सिर्फ जेंडर का नहीं, बल्कि पावर का सवाल है। इसका असर पुरुषों पर भी होता है।” उन्होंने बताया कि इस गंभीर विषय को उन्होंने डार्क कॉमेडी के अंदाज़ में दिखाया है।

उत्तरा सिंह दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में प्रोफेसर हैं। उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म 'फैनी पैक' 80 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई गई और 25 अवॉर्ड जीत चुकी है। इसके अलावा 2017 में उन्हें दादासाहेब फाल्के शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उत्तरा ने बताया कि 'पिन्च' के लिए हमें जर्मनी के म्यूनिख अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से भी आमंत्रण मिला है। यहां आप आवेदन या सिफारिश नहीं कर सकते, बल्कि निर्णायक मण्डल खुद फिल्म चुनकर आमंत्रण भेजता है, इसलिए यह हमारे बहुत गर्व का विषय है। भारत में इस फिल्म को लेकर हम गोवा फिल्मोत्सव के जरिए आयेंगे। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...