महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'

blog-img

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

भोपाल की सकारात्मक सोच संस्था पिछले 11 साल से शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महिलाओं द्वारा संचालित यह संस्था केवल शिक्षा केंद्र और आंगनवाड़ी सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक सुधार की दिशा में भी सक्रिय है।

सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में सुधार

संस्था ने हाल ही में रायसेन रोड स्थित ग्राम कान्हा सैया के सरकारी स्कूल को गोद लिया। यहां बच्चों के लिए 25 कुर्सियां और 6 पंखे उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा बोरवेल में मोटर की व्यवस्था कराई और इंसीनरेटर स्थापित किया गया।

बच्चों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए प्लास्टिक की बोतलें एकत्र कर उनसे बेंच बनाई गई। इसी तरह, भोपाल के भेल के आलम नगर में एक सरकारी आंगनवाड़ी को आदर्श आंगनवाड़ी में परिवर्तित किया गया।

 

ये भी पढ़िए ...

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

परंपरागत कला को बाज़ार तक पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

वंचित बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रहीं नेहा ममतानी

आदर्श आंगनवाड़ी में उपलब्ध सुविधाएं

• एलईडी लाइट, पंखे और रेनवॉटर हार्वेस्टिंग

दीवारों पर आकर्षक और शिक्षाप्रद चित्र

स्वच्छ पेयजल और शौचालय

वाटर कूलर, बंक बेड और मार्कर बोर्ड्स

प्राइमरी हेल्थ चेकअप केंद्र

शिक्षा केंद्र और युवाओं को अवसर

संस्था ने आलमनगर और आसपास के क्षेत्रों में पांच शिक्षा केंद्र खोले हैं। स्थानीय युवाओं को शिक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है और संस्था द्वारा उन्हें मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है। इस पहल से न केवल शिक्षा का स्तर सुधर रहा है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।

पर्यावरण जागरूकता के लिए नई पहल

संस्था की संस्थापक सदस्य किरण शर्मा  ने बताया कि सकारात्मक सोच संस्था न केवल शिक्षा पर ध्यान देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग की ओर भी काम कर रही है। स्कूलों और आंगनवाड़ियों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक अपसायक्लिंग और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

नगर निगम ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर

नगर निगम ने इस संस्था की समाज सेवा और पर्यावरण सुधार में भूमिका को मान्यता देते हुए इसे ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में इस संस्था की सराहना की है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : किरण शर्मा 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.