राजस्थान हाईकोर्ट :  अब विदेश से भी VC के जरिए हो सकेगी तलाक मामले में गवाही

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट :  अब विदेश से भी VC के जरिए हो सकेगी तलाक मामले में गवाही

तलाक मामलों में डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब विदेश में रह रहे दंपत्ति भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से गवाही दे सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला आपसी सहमति से तलाक से जुड़ा है, जो हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13B के तहत दायर किया गया था। याचिकाकर्ता महिला आयरलैंड में रह रही है, जबकि उसका पति अमेरिका में निवास करता है। दोनों ने जोधपुर की फैमिली कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने की अनुमति मांगी थी।

फैमिली कोर्ट ने क्यों खारिज किया आवेदन

फैमिली कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम 2020 का हवाला देते हुए कहा कि विदेश में गवाही के लिए भारतीय दूतावास या उच्चायोग में कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति जरूरी है। इसी आधार पर आवेदन खारिज कर दिया गया।

ये भी पढ़िए ...

मप्र हाईकोर्ट : तलाक मामले में पत्नी की बेवफाई की तस्वीर काफी

बिलासपुर हाईकोर्ट : व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के रूप में मान्य

राजस्थान हाईकोर्ट : 13 साल के अलगाव के बाद विवाह समाप्त

हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

डिवीजन बेंच जिसमें जस्टिस अरूण मोंगा और जस्टिस सुनील बेनीवाल शामिल थे, ने इस फैसले को अत्यधिक तकनीकी बताया। कोर्ट ने कहा न्याय प्रक्रिया का उद्देश्य न्याय देना है, न कि उसे जटिल बनाना,  अलग-अलग टाइम ज़ोन में रहने वाले पक्षकारों के लिए दूतावास में उपस्थित होना व्यावहारिक नहीं,  नियमों में लचीलापन मौजूद है और उसका उपयोग किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट ने 4 फरवरी 2026 के फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए निर्देश दिया कि दोनों पक्षकार अपने-अपने निवास स्थान से VC के माध्यम से गवाही दे सकते हैं। पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए प्रतिनिधि भी कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। पहचान सत्यापन के लिए फैमिली कोर्ट आवश्यक शर्तें तय कर सकता है

 
 
 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...