लक्ष्मी रिझवानी : लकवे से जंग जीतकर MPPSC

blog-img

लक्ष्मी रिझवानी : लकवे से जंग जीतकर MPPSC
में हासिल किया पहला स्थान

सतना की डॉ. लक्ष्मी मोहनानी रिझवानी की कहानी संघर्ष, मेहनत और अटूट हौसले की मिसाल है। किराना दुकान चलाने वाले परिवार से निकलकर उन्होंने न केवल मेडिकल क्षेत्र में पहचान बनाई, बल्कि हाल ही में एमपीपीएससी परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। लक्ष्मी मूल रूप से सिवनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल से की। बचपन से ही वह पढ़ाई में अव्वल रहीं और हर कक्षा में टॉपर बनीं। बारहवीं में उन्होंने मैथ्स और बायोलॉजी दोनों विषयों के साथ पढ़ाई की।

पहले प्रयास में मेडिकल में सफलता

बारहवीं के बाद उन्होंने एमपी पीएमटी और आईआईटी दोनों परीक्षाएं दीं। पहले ही प्रयास में उनका चयन एमपी पीएमटी में हो गया और उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में एमबीबीएस में प्रवेश मिला। यहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल जीते और बेस्ट स्टूडेंट का खिताब हासिल किया। इंटर्नशिप के बाद उन्होंने पीजी परीक्षा पास की और गांधी मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन में पढ़ाई करते हुए फिर टॉप किया। इसके बाद उन्होंने सतना में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दीं। 

कोविड काल में निभाई अहम भूमिका : कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें आईसीयू इंचार्ज बनाया गया। उन्होंने दिन-रात मरीजों की सेवा की और उनके काम की सराहना प्रशासन ने भी की। इसी दौरान उन्हें गिलियन-बैरे सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारी हो गई, जिससे उनके पैर काम करना बंद कर चुके थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और महज तीन महीने में ठीक होकर फिर से अपने काम पर लौट आईं। 

अब बनीं MPPSC टॉपर

हाल ही में घोषित एमपीपीएससी परिणाम में लक्ष्मी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अब उन्हें सतना जिला अस्पताल में क्लास-वन मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर नियुक्त किया गया है। एमपीपीएससी की तैयारी के दौरान उनका बच्चा केवल 2-3 महीने का था। इसके बावजूद उन्होंने रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई की और सफलता हासिल की।  लक्ष्मी अपने परिवार की पहली डॉक्टर हैं। उनके पिता किराना दुकान चलाते थे। एमबीबीएस के दौरान पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य पर डटी रहीं।

ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब

लक्ष्मी ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भी अपनी पहचान बनाई और टॉप-8 में जगह बनाते हुए ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ जैसे खिताब जीते।

सन्दर्भ स्रोत : न्यूज़ 18

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिव्यांगता पर मंजेश की जीत, मुंह से लिखकर गढ़ी सफलता की मिसाल
न्यूज़

दिव्यांगता पर मंजेश की जीत, मुंह से लिखकर गढ़ी सफलता की मिसाल

शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण वे हाथों से लिख नहीं सकती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मुंह से कलम पकड़...

सुनीता आर्या : घरेलू हिंसा से उठकर बनी अधिकारों की आवाज
न्यूज़

सुनीता आर्या : घरेलू हिंसा से उठकर बनी अधिकारों की आवाज

.रायसेन की दलित महिला का संघर्ष, लिव-इन से जन्मी बेटी के शिक्षा अधिकार की लड़ाई से चाइल्ड राइट्स तक

सतना की अस्मि का जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन
न्यूज़

सतना की अस्मि का जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 12-17 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

'मराठीभाषी स्वयंसिद्धाएं' की प्रति मुख्यमंत्री को भेंट
न्यूज़

'मराठीभाषी स्वयंसिद्धाएं' की प्रति मुख्यमंत्री को भेंट

मराठी महिलाओं के योगदान और अनुभवों का दस्तावेजीकरण

केले के रेशों से बुरहानपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
न्यूज़

केले के रेशों से बुरहानपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

केरल से ट्रेनिंग लेकर शुरू किया नया रोजगार