कायना बनी दुनिया की सबसे कम

blog-img

कायना बनी दुनिया की सबसे कम
उम्र की महिला स्कूबा डाइवर

छाया : शी द पीपल

भोपाल में जन्मी कायना खरे दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला स्कूबा डाइवर बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पानी के नीचे की दुनिया के प्रति अपने जुनून और कड़ी मेहनत से हासिल की है। कायना ने महज 10 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग शुरू की थी। सबसे पहले उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्कूबा डाइविंग की। फिर इंडोनेशिया के बाली में ओपन वॉटर कोर्स पूरा करने के बाद थाईलैंड में एडवांस ओपन वॉटर कोर्स किया। कायना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने स्पेशल कोर्स के साथ अपनी डाइविंग को जारी रखा। जिसमें पानी के नीचे की फोटोग्राफी, नाइट्रॉक्स डाइविंग आदि शामिल है।कायना बचपन से ही माता-पिता के साथ वाटर स्पोर्ट्स करती थी। उम्र कम होने के बावजूद उनके माता-पिता ने कायना के इस जुनून को प्रोत्साहित किया। अपने परिवार और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की टीम के सहयोग से कायना ने कठोर प्रशिक्षण लिया और एक के बाद एक कई डाइविंग खिताब अर्जित किये।

कायना बड़ी होकर एक मरीन बायोलॉजिस्ट बनना चाहती है। सबसे कम उम्र की स्कूबा डाइवर बनने के लिए कायना ने कठिन मेहनत की। जिसमें समुद्र के सतह के ऊपर और नीचे दोनों किनारों, कक्षा और समुद्र के अंदर की चुनौतियों को पूरा करना थका देने वाले काम थे। सब कुछ पूरा करने में उन्हें महीनों का प्रशिक्षण और कई टेस्ट पास करने पड़े लेकिन कायना अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रही और सफलता हासिल की।

उपलब्धियां

उनके पास एडवांस्ड ओपन वॉटर सर्टिफिकेशन, अंडरवाटर फोटोग्राफी, स्पेशलाइज्ड नाइट्रॉक्स डाइविंग, परफेक्ट बाउंसी कंट्रोल, रेस्क्यू डाइवर ट्रेनिंग और कई अन्य स्पेशलिटी कोर्स में सर्टिफिकेशन हैं। इसने उन्हें मास्टर डाइवर का खिताब दिलाया है, जो उन युवा गोताखोरों को दिया जाता है, जो असाधारण ज्ञान, दक्षता और समर्पण का प्रदर्शन करते हैं।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...