जंगली बूटी से खंडवा की कलाबाई ने बनाई इंटनेशनल कंपनी

blog-img

जंगली बूटी से खंडवा की कलाबाई ने बनाई इंटनेशनल कंपनी

खंडवा। खंडवा जिले के छोटे से गांव जलकुआं की रहने वाली कलाबाई बामने ने अपने हौसले और नवाचार से एक मिसाल कायम की है। जंगल की जड़ी-बूटियों से शुरुआत कर उन्होंने आज एक ऐसी कंपनी खड़ी कर दी है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की तैयारी में है।

जंगल के खजाने को बनाया अवसर

कलाबाई ने अपने आसपास मौजूद प्राकृतिक संसाधनों औषधीय जड़ी-बूटियों की क्षमता को पहचाना और उसे आय का स्रोत बनाने का निर्णय लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की स्थापना की। इस पहल के जरिए जड़ी-बूटियों की खेती और संग्रहण को संगठित रूप दिया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बने।

500 से अधिक महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

कलाबाई ने अपने मिशन को व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने 500 से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण दिया और रोजगार से जोड़ा। आज इन महिलाओं की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। 

 

इन्हें भी पढ़िए ....

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

गृहिणी से बनीं सफल किसान: केले से लाखों कमा रहीं बुरहानपुर की रत्ना

 

महिलाओं को इन औषधीय फसलों की खेती सिखाई गई मोरिंगा (सहजन), तुलसी, अश्वगंधा और स्टीविया  

मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान 

कलाबाई ने नवाचार करते हुए कुसुम (सैफ्लावर) की जैविक खेती को बढ़ावा दिया। इससे तैयार प्राकृतिक रंग और औषधीय उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया। जापान और जर्मनी जैसे देशों में इसके उत्पादों की मांग बढ़ी है। 100 एकड़ के सफल डेमो के बाद अब कंपनी को 1000 एकड़ में विस्तार का प्रस्ताव मिला है और जल्द ही निर्यात की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। एक साधारण महिला से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर तय करने वाली कलाबाई आज हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनका मानना है कि “जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।”

सन्दर्भ स्रोत/ छाया : ईटीवी भारत 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...