बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू

blog-img

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

बुरहानपुर में एक दिव्यांग युवती ने अपने मजबूत हौसलों से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे पक्के हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। शिक्षित युवती कंचन गुरवे ने अपने दोस्त और अतिथि शिक्षक कपिल मिश्रा के साथ मिलकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है।

दोनों ने मिलकर “बुकीज क्लब” नाम से एक ओपन लाइब्रेरी की स्थापना की है, जिसे नगर निगम के सहयोग से शुरू किया गया। इस लाइब्रेरी में 500 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें यूपीएससी, एमपी पीएससी, आईआईटी, जेईई, विज्ञान, मोटिवेशनल और आध्यात्मिक विषयों की किताबें शामिल हैं।

इस पहल की खास बात यह है कि इसे न केवल स्थानीय स्तर पर सराहा गया, बल्कि देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों पर भी लोगों ने इस मॉडल को अपनाकर ओपन लाइब्रेरी शुरू की है।

कंचन गुरवे ने अपनी शारीरिक कमजोरी को अपनी ताकत बनाया और समाज को शिक्षा से जोड़ने का माध्यम चुना। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य लोगों को किताबों के महत्व से परिचित कराना और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है।

लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि, जो पाठक किताबें घर ले जाना चाहते हैं, उनसे सुरक्षा के तौर पर 100 रुपये लिए जाते हैं। अब तक 150 से अधिक स्थायी सदस्य और 300 से अधिक अस्थायी सदस्य इस पहल से जुड़ चुके हैं।

कपिल मिश्रा ने बताया कि किताबें इंसान की सच्ची साथी होती हैं और पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञान और सोच को भी विकसित करती हैं। इसी उद्देश्य से इस लाइब्रेरी में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए हर प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। 

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : ईटीवी भारत 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.