वर्ल्ड आर्ट दुबई में लगेगी इंदौर की आर्टिस्ट

blog-img

वर्ल्ड आर्ट दुबई में लगेगी इंदौर की आर्टिस्ट
राहत काजमी की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

छाया :  राहत काजमी के इंस्टाग्राम पेज से

इंदौर। एब्स्ट्रैक्ट आर्टिस्ट राहत काजमी 17 से 20 अप्रैल के बीच दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वर्ल्ड आर्ट दुबई में तीसरी बार भाग लेंगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी समकालीन आर्ट प्रदर्शनियों में से एक है, जिसमें इस वर्ष 65 से अधिक देशों के 400 से अधिक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार, 120 आर्ट गैलरीज और 10 हजार से ज्यादा कलाकृतियां शामिल होंगी। राहत अपनी नवीनतम सीरीज इटर्नल एनर्जी के साथ इस भव्य आयोजन में भारतीय कला और संवेदना को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगी। इससे पूर्व राहत की कलाकृतियां अमेरिका, यूके सहित कई देशों में सराही और संग्रहित की गई हैं।

2010 से पेशेवर कलाकार के रूप में सक्रिय राहत की कलाकृतियां वर्ल्ड आर्ट दुबई, जहांगीर आर्ट गैलरी (मुंबई), ताज पैलेस होटल (मुंबई) और पिकासो आर्ट गैलरी (दुबई), जहांनुमा पैलेस (भोपाल), वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (मुंबई), प्रीतम लाल दुआ सभागृह आर्ट गैलरी (इंदौर), जयपुर में आईसीए आर्ट गैलरी जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रदर्शित हो चुकी हैं।  उन्होंने storyltd.com, saatchiart.com, fizdi.com आदि प्रसिद्ध कला प्लेटफॉर्म्स पर अपने लिए एक ऑनलाइन जगह भी बनाई है।

 सन्दर्भ स्रोत : राहत काजमी के इंस्टाग्राम पेज से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...