हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने

blog-img

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

नर्मदापुरम। मां नर्मदा के पावन सेठानी घाट पर आज सिल्क साड़ी और हैंडलूम संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित इस भव्य शो में नर्मदापुरम के साथ भोपाल, जबलपुर और इंदौर की 25 मॉडल्स हाथ से बनी सिल्क साड़ियों में रैंप वॉक करेंगी। 

संस्था की संस्थापक सुनीला दुबे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक परिधान और बुनकरों की कला को वैश्विक पहचान दिलाना है। कार्यक्रम की ग्रूमिंग एक्सपर्ट और मॉडल मेंटर प्रिया तिवारी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। को-फाउंडर तनवीर खान के अनुसार, सेठानी घाट एक ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए साड़ी संस्कृति के प्रदर्शन के लिए इस स्थल का चयन किया गया है।

ये होंगी मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, कलेक्टर सोनिया मीना और पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा उपस्थित रहेंगी।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : सुनीला दुबे

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें..
न्यूज़

नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें.. , फिर बुंदेली संगीत में बनाई पहचान

छतरपुर की सिंगर नीतू चौरसिया की सफलता की कहानी

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब
न्यूज़

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब , जूनियर एशिया कप की करेंगी तैयारी

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला मौका

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

 बहन की जगह मिले मौके ने बदली किस्मत

जंगली बूटी से खंडवा की कलाबाई ने बनाई इंटनेशनल कंपनी
न्यूज़

जंगली बूटी से खंडवा की कलाबाई ने बनाई इंटनेशनल कंपनी

जंगल की औषधियों से किया कमाल. 500 महिलाओं के समूह को साथ लेकर बनाई कृषि नमामि आजिविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी.

सरपंच आरती कुशवाहा ने बदली गांव की
न्यूज़

सरपंच आरती कुशवाहा ने बदली गांव की , तस्वीर : जहां थी गंदगी, आज है खूबसूरती

भिंड का दबरेहा बना मिसाल: तालाब से लेकर सड़कों तक दिखा बदलाव

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...