डॉ. अनामिका जैन की पहल : होलकर साइंस कॉलेज में अब

blog-img

डॉ. अनामिका जैन की पहल : होलकर साइंस कॉलेज में अब
लड़कियों के लिए लगेंगी सेल्फ डिफेंस की कक्षाएं

छाया :  गवर्नमेंट होलकर साइंस कॉलेज

• 133 साल पुराने होलकर साइंस कॉलेज में पहली महिला प्राचार्य

इंदौर। 133 साल पुराने होलकर साइंस कॉलेज में राज्य शासन द्वारा पदस्थ पहली महिला प्रिंसिपल मेजर डॉ. अनामिका जैन छात्राओं के लिए ख़ास तरह की कक्षाएं लगाने जा रहीं हैं। कॉलेज में अब पढ़ाई से अलग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के अलावा लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस की कक्षाएं भी शुरू होगी, जहां उन्हें कराटे, बॉक्सिंग आदि में प्रशिक्षित किया जाएगा।

बकौल डॉ. अनामिका मैंने विभागाध्यक्ष रहते हुए ही सोच रखा था कि जब भी कहीं प्रिंसिपल बनी तो पढ़ाई से इतर बच्चों के लिए कुछ ख़ास करूंगी। अब उसी सोच को अमलीजामा पहनाने का वक्त आ गया है। जल्द ही हमारे कॉलेज में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ख़ास बात यह है कि ये इन कक्षाओं में शहर के किसी भी कॉलेज की छात्राएं यहां निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकेगी। इतना ही नहीं, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, एनसीसी अधिकारी और विशेषज्ञों की मदद से हम सेना में जाने के लिए एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी भी कराई जायेगी।

नैक की ‘ए’ ग्रेडिंग पा चुका यह कॉलेज हर मायने में श्रेष्ठ है। हम इसमें प्लेसमेंट सुधार के लिए और काम करेंगे। बड़ी कंपनियां बुलाएंगे और कंपनियों के आने पहले बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं भी लगाएंगे। कैमेस्ट्री लैब से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी को लेकर भी चिंता है। यह पानी सीधे जमीन में जाकर वहां की मिट्टी और पौधों को नष्ट करता है। इसके लिए हमने एक लैब में ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया है, जहां ये पानी पहले एक टैंक में सुरक्षित होता है और फिर उसे डाइल्यूट कर जमीन में डाला जाता है। इस तरह के प्लांट हम कॉलेज की सारी लैब में शुरू करवाएंगे।

पढ़ाना रहेगा जारी

डॉ. अनामिका कहती हैं मैं भले ही अब प्राचार्य बन गई हूं, लेकिन अपने मूल विषय कैमिस्ट्री की कक्षाएं लेती रहूंगी। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के लिए भी परेड व अन्य गतिविधियों पर नजर रहेगी जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएं। कॉलेज में कैडेट्स की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चे पढ़ाई व एनसीसी दोनों मैनेज कर सकें।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन कॉलेज समय में एनसीसी कैडेट रहीं। नौकरी में आने के बाद 1997 में कमीशंड प्राप्त किया और 2015 तक एनसीसी अधिकारी रहीं। शुरुआत लेफ्टिनेंट पद से हुई और रैंक मेजर तक रहीं। उन्होंने दो बार राजपथ परेड पर मप्र टीम का प्रतिनिधित्व किया। डीजी कमंडेशन के साथ ही 2014 में रक्षा मंत्री पदक भी मिला।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...