दिल्ली हाईकोर्ट: जीवनसाथी का चरित्र हनन उच्चतम स्तर की क्रूरता

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट: जीवनसाथी का चरित्र हनन उच्चतम स्तर की क्रूरता

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में एक अजीब ममला सामने आया है। पति ने कोर्ट के सामने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी उसे खुलेआम नपुंसक बोलती है। इस पर अदालत ने कहा कि अपने पति को दूसरों के सामने नपुंसक कहना और उन्हें इस तरह से नीचा दिखाना मानसिक क्रूरता है। कोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में ऐसे ही एक मामले में पति को तलाक देते हुए निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया। जजों ने कहा कि यह पाया गया है कि पत्नी का अपने पति को दूसरों के सामने अपमानित करना और उन्हें नपुंसक कहना और उनके दाम्पत्य जीवन के बारे में रिश्तेदारों के सामने बातें करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।

क्या है मामला

दिल्ली हाई कोर्ट में एक शादीशुदा जोड़े से जुड़ा मामला सामने आया था। दोनों ने कोर्ट में अर्जी दी थी। पति का कहना था कि उसकी पत्नी को कुछ परेशानियां थीं जिस वजह से उनके बच्चे नहीं हो पाए। डॉक्टरी जांच में भी यही पता चला। इसके बावजूद, पत्नी ने बच्चे न होने का दोष अपने पति पर मढ़ दिया। अर्जी में बताया गया है कि साल 2011 में शादी के बाद, हर कपल की तरह, यह कपल भी अपना परिवार बढ़ाना चाहता था। बाद में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते, उनका प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं हो सका और उन्हें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का सहारा लेना पड़ा।

पत्नी सबके सामने कहने लगी पति को नपुंसक

दुर्भाग्य से, दो बार आईवीएफ  कराने के बाद भी उन्हें बच्चा नहीं हुआ, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आने लगीं। पति का आरोप था कि बिना किसी वजह के उनकी पत्नी ने उन्हें उनके माता-पिता, बहनों और दूसरे रिश्तेदारों के सामने ‘नपुंसक’ कहकर उनका अपमान किया। अदालत ने कहा, 'पत्नी ने बार-बार पति पर झूठा इल्जाम लगाया कि वो नपुंसक हैं, जबकि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे और दांपत्य जीवन जीने में सक्षम थे।'

पत्नी ने लगाया झूठा आरोप

पत्नी ने हालांकि पति के आरोपों से इनकार किया है लेकिन दावा किया कि उसे दहेज उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। अदालत को उनके दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि दहेज उत्पीड़न के आरोपों को पुष्ट करने के लिए कोई 'मजबूत सबूत' पेश नहीं किए गए हैं। वह यह साबित नहीं कर पाई हैं कि उनके पति या उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसा कोई व्यवहार किया जिससे यह पता चलता हो कि दहेज कम लाने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया गया था।

यह सिर्फ मानसिक क्रूरता मान सकती है...

कोर्ट ने पाया कि आईवीएफ की दो असफल कोशिशों के बाद, पत्नी नाराज हो गई और अपने मायके चली गई। अदालत ने कहा कि अक्टूबर 2013 से अब तक पत्नी की ओर से बिना किसी वजह के एकतरफा दांपत्य जीवन से अलग हो जाना और इस तरह पति को सुखी वैवाहिक जीवन से वंचित रखना, सिर्फ क्रूरता मानी जा सकती है। अदालत ने कहा, “हम पक्षकारों के नेतृत्व में पूरे सबूतों की सराहना करते हुए यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर हैं कि अपीलकर्ता के साथ क्रूरता की गई। तदनुसार, तलाक की याचिका खारिज करने वाले दिनांक 28.07.2021 का आक्षेपित फैसला रद्द किया जाता है और हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (आईए) के तहत क्रूरता के आधार पर अपीलकर्ता को तलाक दिया जाता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...