भोपाल की नेहा सैय्यद ने सँवारा महरौली में कुली खान का मकबरा  

blog-img

भोपाल की नेहा सैय्यद ने सँवारा महरौली में कुली खान का मकबरा  

छाया : स्व संप्रेषित 

भोपाल के आर्टिस्ट मप्र ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी कला की मिसाल खड़ी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल की नेहा सैय्यद का जीर्णोद्धार का काम भी शामिल हो चुका है। इंदौर के राजवाड़ा, अयोध्या में दशरथ महल के बाद अब इन्होंने महरौली में मुहम्मद कुली खान के मकबरे को नया जीवन दिया है। करीब 17वीं शताब्दी की शुरुआत में बना यह मकबरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें खूबसूरती के लिए समरकंद आर्ट का इस्तेमाल किया गया है। यह ईरानी आर्ट फॉर्म देश के किसी और मकबरे या इस्लामिक आर्किटेक्चर में नहीं दिखता।

 चुनौती भरा था, 40 फीट ऊंचे गुंबद की पेंटिंग करना

कुली खान के मकबरे का जीर्णोद्धार पूरा करने वाली नेहा बताती हैं- करीब 1000 फीट एरिया में पेंटिंग को हमें री-स्टोर करना था। इस मकबरे के भीतर गुंबद की ऊंचाई तकरीबन 40 फीट थी। गर्मी के मौसम में इतनी ऊंचाई पर काम करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस काम को पूरा करने में मेरे भाइयों सैय्यद ईशान अली और सैय्यद फरहान अली ने मदद की।

रेयर आर्ट फॉर्म, जिसमें कर्विंग के साथ है पेंटिंग

मुहम्मद कुली खान असल में, अधम खान के भाई थे, जो मुगल सम्राट अकबर की धात्री माहम अंगा के बेटे थे। अकबर ने ही कुली खान की हत्या करवाई थी। मकबरे में ईरान की समरकंद शैली का आर्ट फॉर्म देखने को मिलता है। इसमें कर्विंग के साथ पेंटिंग का काम होता है। महीन कर्विंग की जाती है, जिसमें उभार वाला हिस्सा सफेद रखा जाता है और गहराई वाले बैकग्राउंड में टर्किश या नीला रंग भरा जाता है। पूरी पेंटिंग स्टोर कलर्स के इस्तेमाल से हुई है।

गवर्नर जनरल ने इसे बनाया था मानसून स्टे 'दिलकुश'

कुली खान के मकबरा को आजादी के पहले भारत के गवर्नर जनरल (1835-53) थॉमस थियोफिलस मेटकाफ ने मानसून के दौरान अपना निवास भी बनाया था। बाड़े को छतों, जलकुंडों और मंडपों वाले बगीचे में बदल दिया, इसे उस समय 'दिलकुश' कहा जाता था। यह मकबरा एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बना है, जो बाहर से तो अष्टकोणीय (ऑक्टागोनल) है, लेकिन अंदर से चौकोर है। जिस बाड़े में मकबरा खड़ा है, उसे भी गवर्नर जनरल ने छतों, जलकुंडों और मंडपों वाले बगीचे में बदल दिया था, जो आज भी नजर आते हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...