यूएसए की रोबोटिक कॉम्पीटिशन के रीजनल राउंड

blog-img

यूएसए की रोबोटिक कॉम्पीटिशन के रीजनल राउंड
में विजेता बनीं इंदौर की विहाना, फाइनल 16 को

छाया : डेली कॉलेज इंदौर के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल के लिए होने वाले पहले रोबोटिक कॉम्पीटिशन (संयुक्त राज्य अमेरिका) में शहर की बेटी विहाना देसाई दुनिया के करीब डेढ़ लाख बच्चों से प्रतिस्पर्धा करते हुए रीजनल राउंड में विजेता बनी हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 16 से 19 अप्रैल तक ह्यूस्टन, अमेरिका में होगा। 

डेली कॉलेज की छात्रा विहाना इस स्पर्धा में इस स्तर तक पहुंचने वाली मध्यप्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने इस कॉम्पीटिशन में अपनी टीम सिग्मा के साथ इंजीनियरिंग इंस्पिरेशन तथा इंजीनियरिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड भी अपने नाम किया। यहां उनका मकाबला दुनिया भर की 9 हज़ार टीमों से हुआ। डेली कॉलेज की प्रिंसिपल गुरमीत बिंद्रा ने कहा- इस प्रतियोगिता के लिए विहाना की टीम ने 4 बाय 4 साइज का 50 किलो वज़नी रोबोट बनाया था, जिसकी लागत लगभग 40 लाख रुपए थी। विहाना ने बताया कि हमारी टीम ने न्यूयॉर्क और शिकागो में रीजनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रोबोट बनाने से लेकर रोबोटिक गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सिर्फ रोबोटिक्स और कोडिंग ही नहीं बल्कि हमारे सामाजिक कार्य के आधार पर भी चयन किया जाता है। हमारी टीम मुंबई से है, इसमें 24 सदस्य हैं। हम सभी एक गैर सरकारी संस्था के जरिए बच्चों को रोबोटिक्स का प्रशिक्षण भी देते हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...