हम्पी पर केन्द्रित फिल्म में स्मिता का सितार वादन और अभिनय

blog-img

हम्पी पर केन्द्रित फिल्म में स्मिता का सितार वादन और अभिनय

भोपाल की सितार वादक स्मिता नागदेव ने कर्नाटक की विश्व धरोहर हम्पी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री के लिए सितार वादन किया। वे इंडो-फ्रेंच युगल  की स्टोरी पर बन रही इस डॉक्यूमेंट्री में मुख्य भूमिका में भी दिखेंगी। ढाई घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग में स्मिता ने एक पखवाड़े से भी ज़्यादा समय तक  हिस्सा लिया। फ्रेंच डायरेक्टर रोशान द्वारा बनाई जा रही यह डॉक्यूमेंट्री पेरिस के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

स्मिता ने बताया कि हम्पी को विश्व धरोहर का दर्जा दिलवाने में एक इंडो-फ्रेंच युगल का महत्वपूर्ण योगदान था। कर्नाटक की मूल निवासी वसुंधरा पीएचडी करने के लिए फ्रांस गई थीं और उनके शिक्षक फ्रेंच होने के बावजूद संस्कृत के बड़े जानकार थे। उन्हीं के बेटे फिलिओजा से सन 1968 में वसुंधरा ने शादी की थी। दोनों पति-पत्नी शोध के लिए बार हम्पी आते रहते थे। इस अनूठी विरासत की और यूनेस्को का ध्यान आकर्षित करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि हम्पी मध्यकालीन राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित इस नगर के अब अवशेष ही बाकी हैं। इसी विरासत पर यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जा रही है। स्मिता इसमें वसुंधरा की युवावस्था की भूमिका अदा कर रही हैं। भोपाल के राहुल शर्मा इस प्रोजेक्ट में रोशान के सहायक थे।

 
सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 
संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...