जुड़वां बहनों ने 10 साल की उम्र में लिखीं दो किताबें

blog-img

जुड़वां बहनों ने 10 साल की उम्र में लिखीं दो किताबें

छाया: देविशिवा के एफ़बी अकाउंट से

भोपाल। देवयानी और शिवरंजनी भारद्वाज - उम्र 10 साल और दोनों जुड़वां। वे जब लिखती हैं, तो बड़े-बड़े उनकी रचनात्मकता देखकर हैरान हो जाते हैं। मप्र की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज की ये बेटियां दो किताबों - ‘सन सैल्यूटेशंस’ और ‘सरस्वती राजमणि-द फॉरगॉटन स्पाय’ की लेखक हैं। हाल ही में इंदौर निवासी दोनों बहनें क्लब लितराती द्वारा भोपाल कि स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में आयोजित पुस्तक चर्चा में पहुंची थीं। दोनों ने बताया कि किताब के लिए चित्र दोनों ने मिलकर बनाए। शिवरंजनी जो बोलती थी देवयानी  उसे टाइप करती थी। किताब के प्रूफ दोनों ने मिलकर पढ़े। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रकृति को समझा और पशु-पक्षियों की मुद्राओं को सूर्य नमस्कार से जोड़ा। सन सैल्यूटेशन किताब स्पेनिश और फ्रेंच में भी अनुदीत हुई है और कई देशों में पढ़ाई जा रही है। इसी तरह ‘सरस्वती राजमणि-द फॉरगॉटन स्पाय’ में आज़ादी की लड़ाई के कई गुमनाम योद्धाओं की कहानी है। देवयानी और शिवरंजनी को इस किताब को लिखने में कुल एक साल का समय लगा। 6 महीने शोध और 6 महीने लिखने और चित्र बनाने के लिए लगे। साल 2021 में लिखी इन बच्चियों की पहली पुस्तक सूर्य नमस्कार को पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा था।दोनों बेटियां इसका श्रेय अपनी माँ, परिवार और दोस्तों को देती हैं। उनका कहना कि उनकी माँ ही उनकी प्रेरणा स्त्रोत हैं। वे बताती हैं कि किताब के शीर्षक, शोध और चित्र बनाने में उनकी मां ही उनकी मदद और मार्गदर्शन करती हैं।

 संदर्भ स्रोत- दैनिक भास्कर 

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...