आयरनमैन चैम्पियनशिप जीतने वाली मप्र की पहली महिला डॉक्टर बनीं डॉ. प्रिया

blog-img

आयरनमैन चैम्पियनशिप जीतने वाली मप्र की पहली महिला डॉक्टर बनीं डॉ. प्रिया

छाया: हिंदुस्तान डॉट कॉम

डॉक्टरी का पेशा, परिवार की जिम्मेदारी के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने रचा कीर्तिमान

भोपाल। भोपाल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट और रिप्रोडक्टिव मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गोवा में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने 1900 मी. तैराकी,  90 किमी साइकिलिंग, 21 किमी की दौड़ को 7 घंटे 47 मिनट में पूरी की है।

इस उपलब्धि को हासिल करने वाली डॉ. डॉक्टर प्रिया भावे मध्यप्रदेश प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर बन गई है। इससे पहले वो कजाकिस्तान में भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी थीं। उस वक्त कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। इस बार जब गोवा में वही प्रतियोगिता आयोजित हुई तो डॉ. प्रिया भावे ने पूरी तैयारी से उसमें हिस्सा लिया और टास्क को पूरा किया। डॉ. भावे का कहना है कि इस तरह की हिम्मत और हौंसला उन्हें निःसंतान दंपत्तियों को देखकर मिलता है, जो तकदीर के आगे हार नहीं मानते, एक दूसरे का भरोसा और हिम्मत बनते हैं। आईवीएफ से संतान हासिल करने का फैसला भी आसान नहीं होता, लेकिन अपनी हिम्मत और जज्बे के साथ अपनी तकदीर को बदलते हैं और अपने आशियाने को गुलजार करते हैं।

• घरेलू जिम्मेदारियों के साथ हासिल की जीत

47 साल प्रिया भावे दो बच्चों की मां हैं। वह कहती है कि डॉक्टरी के पेशे के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए उन्होंने खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। प्रिया भावे कहती है कि बतौर डॉक्टर प्रोफेशनल प्रेशर के चलते वह स्पोटर्स एक्टिविटी से नहीं जुड़ सकी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर उन्होंने नए सिरे से खेलों से जुड़ने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़िए ....

इंदौर की प्रीति बनीं मध्यप्रदेश की पहली महिला आयरनमैन

• तैराकी नही आती थी, पानी से लगता था।

डॉ प्रिया के अनुसार वह सुबह चार बजे उठकर तैयारी करती थी स्मार्ट वॉच की मदद से दौड़, हार्ट डेटा, साइकल की स्पीड के हिसाब से वर्क आउट करती थी। उन्हें तैराकी नहीं आती थी पानी से डर लगता था। पांच माह पहले जुलाई में तैराकी सीखी बड़ा तालाब में 1900 मित्र कि तैराकी का अभ्यास किया फिर जाकर 57 मिनट में तैराकी का टास्क पूरा किया ।

• 30 देश के 2 हजार लोगों से मुकाबला

डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का आयरनमैन प्रतियोगिता में 30 देशों के लगभग 2 हजार लोगों के साथ मुकाबला था। जहां से वो सफल हो कर लौटी हैं। उनका कहना है कि ये एक अलग अनुभव है। आयरमैन प्रतियोगिता एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें लगातार अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहने के साथ फिट रहने का संदेश देती है। इसके साथ युवा पीढ़ी को आज की लाइफ स्टाइल के साथ स्पोर्टस के साथ-साथ योगा और लंबी दौड़ के साथ फिट रहने के लिए प्रेरित करती है।

संदर्भ स्रोत-  दैनिक भास्कर और पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...