जूही परमार

blog-img

जूही परमार

छाया : जूही परमार के एफबी अकाउंट से

प्रतिभा- टेलीविजन, सिनेमा और रंगमंच

टेलीविजन के उस दौर में – जब सास-बहू वाले धारावाहिक बहुत लोकप्रिय हुआ करते थे और छोटे पर्दे पर ऐसे ही कार्यक्रम राज किया करते थे – ऐसा ही एक शो ‘कुमकुम – एक प्‍यारा सा बंधन ‘ स्टार प्लस पर आया करता था, जिसमें कुमकुम का किरदार निभाने वाली लड़की ने सबका दिल जीत रखा था। वह प्रतिभाशाली और ख़ूबसूरत लड़की थी जूही परमार। ‘कुमकुम’ आज भी स्टार प्लस के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इसके लिए उन्हें 2005 में इंडियन टेली जूरी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला।  जूही 2011 के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न-5 की विजेता भी रही हैं और उनके प्रशंसक भी कम नहीं है। बिग बॉस में जूही परमार सबसे ज़्यादा वोटों के साथ शो की विजेता बनीं। यह ख़िताब पाने वाली तब तक वह दूसरी महिला थी।

जूही का जन्म 14 दिसंबर 1980 को उज्जैन में देवेंद्र और हेमलता परमार के घर हुआ, लेकिन उनकी परवरिश अधिकतर जयपुर में हुई। अभिनेत्री के रूप में 1998 ज़ी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘वो’ से एक बाल कलाकार के रूप में उनके करियर की शुरुआत हुई। 1999 में वे मिस राजस्थान बनीं। फिर वर्ष 2002 में उन्होंने ई टीवी हिन्दी पर आई टेलीफिल्म मधुर मिलन में काम किया। इसके बाद अमूल स्टार वॉइस ऑफ़ इंडिया (2007), छोटे मियां (2008-2009), अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम (2009)  एक था टाइगर (2012) और कर्मफल दाता शनि (2016) जैसे धारावाहिकों और टीवी शोज़  में काम किया।  “कर्मफल दाता शनि” में तो उन्होंने संज्ञा और छाया की दोहरी भूमिका निभाई। पाकिस्तानी टीवी शो ‘पहचान, और ‘तेरे इश्क़ में’ भी जूही के खाते में दर्ज हैं।

जूही ने एक सुदर्शन टीवी अभिनेता और नर्तक सचिन श्रॉफ़ से 2009 में शादी की थी। सचिन एक व्यवसायी भी हैं और उन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई थी। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान ही हुई थी। पहली मुलाकात के पांच महीने बाद उन्हें महसूस हुआ कि वे एक-दूसरे को चाहने लगे हैं और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।  27 जनवरी 2013 को उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम समायरा है। लेकिन पति-पत्नी पर जब पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ने लगा तो घर में कलह होने लगी और शादी के 8 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। बेटी को साथ रखने का अधिकार जूही को मिला। उल्लेखनीय है कि जूही ने सचिन के साथ एण्ड टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक संतोषी मां में एक कैमियो की भूमिका अदा की थी।

जूही ने ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’ में पसंदीदा बहू, पसंदीदा पत्नी और पसंदीदा भाभी के रूप में अनेक स्टार परिवार पुरस्कार जीते हैं। रियलिटी शो ‘शावा-शावा’ और ‘सास वर्सेस बहू’ में वे फाइनलिस्ट बनीं। इसके अलावा कॉमेडी सर्कस – 2 में भी वे विजेता रहीं। फिल्मों में जूही का प्रवेश ‘पहचान : अ फ़ेस ऑफ़ ट्रुथ’ (2005) से हुआ। उन्होंने अनेक नामी ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी किए हैं। वे एक उम्दा एंकर और गायक हैं और बैडमिंटन की खिलाड़ी भी। उनका नवीनतम कार्यक्रम ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘हमारी वाली गुड न्यूज़’ है, जिसमें वे रेणुका तिवारी की भूमिका में हैं। इस शो में जूही एक युवा सास की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी उस बहू के लिए एक बच्चे को जन्म देना चाहती है, जो स्वयं इसके लिए समर्थ नहीं हैं।

संदर्भ स्रोत: इंडिया बायोग्राफी डॉट इन, बॉलीवुड शादीज़ डॉट कॉम तथा जीवन इंडियन डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



वर्षा कुशवाहा चौहान - उम्र पीछे छोड़ हौसले से जीता सम्मान 
ज़िन्दगीनामा

वर्षा कुशवाहा चौहान - उम्र पीछे छोड़ हौसले से जीता सम्मान 

वर्ष 2016 उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ, जब उनके पति की पोस्टिंग दिल्ली हुई। एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने म...

भोपाल रियासत की बुनियाद थीं मामोला बाई
ज़िन्दगीनामा

भोपाल रियासत की बुनियाद थीं मामोला बाई

कुछ लोगों का मानना है कि वे यार मुहम्मद द्वारा पराजित किसी ठाकुर परिवार की पुत्री थीं, किसी के अनुसार वे कोटा के राजपूत...

बाग प्रिंट की पहचान बनीं रशीदा बी खत्री
ज़िन्दगीनामा

बाग प्रिंट की पहचान बनीं रशीदा बी खत्री

रशीदा जी लकड़ी के छापों एवं रंगों में आधुनिकता का समावेश कर विभिन्न प्रकार के प्रयोग इसलिए किया करती हैं  ताकि राष्ट्रीय...

प्रीति झा : संघर्ष, संवेदना और  सृजन से सराबोर रंगयात्रा  
ज़िन्दगीनामा

प्रीति झा : संघर्ष, संवेदना और सृजन से सराबोर रंगयात्रा  

उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन वे हमेशा अपने कला के प्रति समर्पित रहीं।

पूजा गर्ग अग्रवाल : दर्द से भी ऊँची है जिनके हौसलों की उड़ान
ज़िन्दगीनामा

पूजा गर्ग अग्रवाल : दर्द से भी ऊँची है जिनके हौसलों की उड़ान

पूजा ने तीन साल बिस्तर पर रहकर 13 ऑपरेशन झेले। इस दौरान उन्होंने मानसिक और शारीरिक - दोनों स्तरों पर संघर्ष किया, लेकिन...

मालिनी गौड़ : गृहिणी से बनीं नेता और शहर को बना दिया नंबर वन
ज़िन्दगीनामा

मालिनी गौड़ : गृहिणी से बनीं नेता और शहर को बना दिया नंबर वन

भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मण सिंह गौड़ की 2008  में सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मालिनी गौड़ को टि...