कामनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए शिवानी का चयन

blog-img

कामनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए शिवानी का चयन

छाया: अग्निबाण

छिंदवाड़ा। आगामी 2 से 7 दिसंबर 2021 तक प्रेटोरिया (साउथ अफ्री़का़) में होने वाली कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा की शिवानी पवार का चयन हो गया है। इस चैंपियनशिप में देश की दो टीमें A और B भाग लेंगी, जिसमें लगभग 60 सदस्य महिला और पुरुष पहलवानों का दल होगा। देश के इस 60 सदस्यीय कुश्ती दल में शिवानी मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सर्बिया में सम्पन्न हुई अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक तथा 24वीं राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में अपने सभी मुका़बले एक तरफा़ जीतते हुए प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित किया था। इस सफ़लता के आधार पर ही शिवानी पवार का देश की A टीम में सिलेक्शन हुआ है।

शिवानी की दोनों बहनें भारती पवार और ऋतिका पवार भी राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में कई बार प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल कर चुकी हैं। ये तीनों बहनें दंगल गर्ल के नाम से चर्चित हैं। राखीढाना छिंदवाड़ा की इस  बेटी की एक के बाद एक उपलब्धियां समाज, जिले, राज्य और देश के लिए गौरवशाली हैं। 

ये भी पढ़िए ...

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय
न्यूज़

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय , हॉकी टीम में शामिल नामी गीताश्री

3 साल पहले हॉकी का 'ह' भी नहीं आता था, 12 साल की नामी गीताश्री ने रचा इतिहास,

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...