डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता

blog-img

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

रीवा। लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा, अद्वितीय साहस, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के लिए पूरे देश में सम्मानित हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरित होकर प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में रीवा की युवा चिकित्सक डॉ. आस्था धवन को इस वर्ष लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

ये भी पढ़िए ....

राधिका ओझा ट्रेलब्लेजर पुरस्कार-2025 से सम्मानित

डा. नुसरत मेहदी को यूएई में मिला सफीर-ए-उर्दू सम्मान

दिव्यांगजन दिवस 2025 : पूजा गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान

चिकित्सा और नेतृत्व में विशेष पहचान

डॉ. आस्था धवन वर्तमान में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंशियल डॉक्टर्स (MARD) में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने केएसजीएस एवं केईएम अस्पताल में रेसिडेंशियल डॉक्टर के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

जयपुर में प्राप्त विभिन्न सम्मान, कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में उनकी प्रभावी भागीदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का पात्र बनाया।

रीवा और विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव

उल्लेखनीय है कि डॉ. आस्था धवन रीवा मेडिकल कॉलेज की छात्रा रही हैं। वे रीवा के वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी हरीश धवन तथा अधिवक्ता दिव्या धवन की पुत्री हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : डॉ. आस्था धवन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय
न्यूज़

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय , हॉकी टीम में शामिल नामी गीताश्री

3 साल पहले हॉकी का 'ह' भी नहीं आता था, 12 साल की नामी गीताश्री ने रचा इतिहास,

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत