इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी की कहानी

blog-img

इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी की कहानी

एक साल की उम्र में पोलियो हुआ, एक्वा थैरेपी के लिए स्वीमिंग पूल में उतरी, फिर 95 नेशनल और 8 इंटरनेशनल पदक जीते

लेखक: अनुराग शर्मा

यह कहानी है आरटीओ में क्लर्क के पद पर पदस्थ इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी रजनी झा की। रजनी जब एक साल की थीं तब पाेलियाे हाे गया। पूरा शरीर काम नहीं करता था। डॉक्टर के कहने पर 6 साल की उम्र में स्वीमिंग शुरू की।

एक्वा थैरेपी के माध्यम से बॉडी मूव होने में मदद मिली और स्विमिंग को ही खेल के रूप में अपना लिया। अब तक 95 नेशनल और 8 इंटरनेशनल पदक जीत चुकी हैं। मप्र सरकार एकलव्य और विक्रम अवाॅर्ड से नवाज चुकी है। इन्हीं पदकों के दम पर खेल काेटे से वह मप्र परिवहन निगम में क्लर्क बनीं।

नहीं मानी हार… मैं हिल-डुल भी नहीं पाती थी, स्विमिंग शुरू की तो बॉडी में बहुत सारे इंप्रूवमेंट आए

मैं जब एक साल की थी, तब पोलियो हाे गया और पूरा शरीर काम नहीं करता था, इसलिए काफी समस्या होती थी। मैं हिल-डुल तक नहीं पाती थी। मां मुझे पिलो लगाकर बैठाती और खिलाती थीं। वो ही अस्पताल तक मुझे पैदल लेकर जाती थीं और इलाज करवाती थीं।

मिडिल क्लास फैमिली से थी। इस वजह से माता-पिता को काफी परेशानी उठाना पड़ी। उन्होंने कई जगह इलाज करवाया। विशाखापट्टनम तक में ऑपरेशन हुआ, लेकिन ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। डॉक्टर के कहने पर लगभग 1998 में मैंने स्विमिंग शुरू की। मैं उस वक्त 6 साल की थी।

स्विमिंग से मेरी बॉडी में बहुत सारे इंप्रूवमेंट आए और मैं खुद से चलने लगी, खाना खाने लगी। फिर मैं एलएनआईपी में स्वीमिंग के लिए जाने लगी। हमें वहां पर एक्वा थैरेपी लेनी होती थी, इसमें जो बॉडी पार्ट काम नहीं कर रहा होता था, उसमें हमें पानी के अंदर ले जाकर इंप्रूवमेंट लाना था। इसके बाद साल-2000 में मैंने अपना पहला नेशनल ग्वालियर में खेला। उसमें मुझे एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल मिला। इसके बाद से अब तक मैंने 17 नेशनल खेले और 100 से ज्यादा पदक जीते हैं।

आज छोटी झील में नेशनल पैरा कयाकिंग… एक बार फिर पानी में उतरेंगी रजनी

रजनी का भोपाल आने का उद्देश्य यह था कि यहां पर पेरा केनोइंग होता है। उसमें हाथ आजमाया और दो नेशनल में दो गोल्ड व दो सिल्वर प्राप्त कर चुकी हैं। फिलहाल वह छोटी झील में मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखार रही हैं। वे साेमवार काे भाेपाल की छाेटी झील में नेशनल मैराथन कयाकिंग में पदक जीतने एक बार फिर पानी में उतरेंगी।

2006 में पहले इंटरनेशनल में सिलेक्शन हुआ, यही था लाइफ का टर्निंग पॉइंट

रजनी ने बताया कि वर्ष-2006 में उनका सिलेक्शन मलेशिया में खेले गए एशिया फेसिपिक गेम्स के लिए हुआ। यह मेरी लाइफ का टर्निंग पॉइंट था। एशियन गेम्स की तरह ही यह होते हैं। वहां जाकर मुझे रियलाइज हुआ कि मैंने अभी तक कुछ भी नहीं किया था। वहां मुझे एक ब्रांज व एक गोल्ड मिला था, पर मैं सेटिसफाइड नहीं थी।

इसके बाद मैं स्पोर्ट्स को लेकर सीरियस हो गई और तय किया कि अब मुझे इसमें ही आगे बढ़ना है। इंटरनेशन लेवल पर कंट्री को रिप्रेजेंट करना है और मेडल अचीव करना है। फिर वर्ल्ड गेम में पहुंची- 2006 मलेशिया, 2007 ताईवान और 2008 में जर्मन ओपन चैंपियनशिप खेली। 2009 में बेंगलुरू में फिर हुए वर्ल्ड गेम में रिप्रेजेंट किया। 2010 में कॉमन वेल्थ गेम के ट्रॉयल में चौथी पोजिशन प्राप्त की।

सन्दर्भ स्रोत- दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। 

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।