देश की पहली महिला संतूर वादक श्रुति अधिकारी

blog-img

देश की पहली महिला संतूर वादक श्रुति अधिकारी

छाया : स्व सम्प्रेषित

 अपने क्षेत्र की पहली महिला

•    पांच वर्ष की आयु से सितार, वायलिन, तबला, संतूर के साथ-साथ गायन का दिया जाने लगा था प्रशिक्षण
•    इन सभी क्षेत्रों में हासिल की डिग्रियां
•    माता-पिता दोनों थे संगीतज्ञ

श्रुति अधिकारी  देश की ऐसी अकेली संतूर वादिका हैं, जिन्होंने पुरुषोचित कहे जाने वाले इस वाद्य को अपनाकर महिला कलाकारों का मान बढ़ाया है।  यह उनके अनथक परिश्रम के अतिरिक्त विश्वविद्यालय में संतूर वादक गुरु पद्यविभूषण पं. शिवकुमार शर्मा की शिक्षा और सतत् मार्ग दर्शन के कारण ही संभव हुआ है। ग्वालियर के यशस्वी संगीत घराने की उत्तराधिकारी संगीत गुरु और गायिका संगीता कठाले और सुपरिचित सितार  वादक स्व. डी वाई कठाले की सुपुत्री श्रुति, गायनाचार्य पंडित वाला भाऊ उमडेकर कुण्डल गुरु की नातिन हैं। मां और पिता से  उच्च सांगितिक ज्ञान और अभ्यास की जटिलनताओं को सहज अंगीकार करने वाली श्रुति की शिक्षा भी आद्यांत सांगीतिक ही है।

इन्हें भी पढ़िये -

पत्रकारिता की पहली महिला प्रोफ़ेसर दविन्दर कौर उप्पल

पांच वर्ष की आयु से श्रुति ने स्वयं को गायन, सितार , वादन, वायलिन तबला और संतूर के साथ कथक नृत्य का अभ्यास करते हुए पाया। भारतीय संगीत शास्त्र और उसकी बारीकियों की अकादमिक अधिकारी श्रुति ने कंठ संगीत में स्नातकोत्तर उपाधि  जहां विशेष योग्यता के साथ अर्जित की, वहीं स्वर्ण पदक के साथ सितार में कोविद किया। तबला में प्रभाकर और वाययलिन में विद की उपाधियों विशेष योग्यता के साथ अर्जित की। उनका लक्ष्य यही है किे संगीत का  कोई पक्ष ऐसा न छूटने पाएं जो उनके लिए चुनौती बन सके।

इन्हें भी पढ़िये -

संगीत में नवोन्मेष , नवाचार और कुछ पृथक करने के लिए श्रुति ने अपनी आत्माभिव्यक्ति के लिए अंतत: संतूर के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत के मंच पर दस्तक देने का संकल्प किया।

उपलब्धियां

  1. रेडियो में विविध कार्यक्रमों में भागीदारी
  2. ग्वालियर के सुख्यात तानसेन समारोह में प्रस्तुति
  3. भारत भवन भोपाल के स्त्री 1996 संगीत समारोह में प्रस्तुति
  4. अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन आगरा, रायपुर और भिलाई में प्रस्तुति
  5. मध्यप्रदेश संगीत समारोह में प्रस्तुति
  6. स्वामी हरिदास संगीत समारोह मुंबई में प्रस्तुति
  7. भोपाल के आरंभ और कल्हार उत्सव में प्रस्तुति
  8. संगीत समारोह पं.कृष्णराव शंकर में प्रस्तुति
  9. परम्परा संगीत समारोह ग्वालियर में प्रस्तुति
  10. स्वतंत्रता स्वर्ण जयंती समारोह राजभवन भेपाल में प्रस्तुङ्क्षत
  11. चक्रधर समारोह रायगढ़ में प्रस्तुति
  12. संगीत समारोह जालंधर, फगवाड़ा, नासिक, इलाहाबाद, आगरा , पटना, तिरुपति में प्रस्तुति
  13. गंधर्व संगीत समारोह पुणे में प्रस्तुति

संदर्भ स्रोत- मध्यप्रदेश महिला संदर्भ

इन्हें भी पढ़िये -

देश की पहली महिला सुरबहार वादक अन्नपूर्णा देवी

शकीला बानो भोपाली-दुनिया की पहली महिला कव्वाल

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बूँद बूँद अहसासों में ढली रचनाकार मालिनी गौतम
ज़िन्दगीनामा

बूँद बूँद अहसासों में ढली रचनाकार मालिनी गौतम

मालिनी गौतम एक प्रसिद्ध कवयित्री, अनुवादक और साहित्यिक हस्ती हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी साहित्य में गहरी स...

रागों से आम लोगों का परिचय करवा रही हैं प्रियाणी 
ज़िन्दगीनामा

रागों से आम लोगों का परिचय करवा रही हैं प्रियाणी 

प्रियाणी ने पिता से प्रेरणा लेकर बहुत छोटी उम्र में ही गाना शुरु कर दिया था और महज 5 बरस की उम्र में पिता के साथ स्टेज प...

वंदना ठाकुर : जिसने बॉडी बिल्डिंग में
ज़िन्दगीनामा

वंदना ठाकुर : जिसने बॉडी बिल्डिंग में , पुरुषों के एकाधिकार को तोड़ा

वंदना चाहती हैं कि वे आर्थिक रूप से कमज़ोर लड़कियों की मदद करें, जो इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं लेकिन सही मार्गदर्...

कलम और सुई-धागे को एक साथ साधती दीप्ति कुशवाहा
ज़िन्दगीनामा

कलम और सुई-धागे को एक साथ साधती दीप्ति कुशवाहा

माँ की चित्रकला ने दीप्ति के भीतर लोककलाओं के प्रति प्रेम जगाया, दीप्ति ने कढ़ाई की तकनीक भीउनसे ही सीखी। साहित्यिक-सांस्...

प्रियंका दुबे :   जिन्हें खोजी पत्रकारिता ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान
ज़िन्दगीनामा

प्रियंका दुबे :   जिन्हें खोजी पत्रकारिता ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

प्रियंका खोजी पत्रकार और द्विभाषी लेखिका हैं, जो मानवाधिकार, महिलाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रभावशाल...