सीनियर नेशनल में तीन स्वर्ण जीतने वाली मप्र की पहली गोताखोर बनी पलक शर्मा

blog-img

सीनियर नेशनल में तीन स्वर्ण जीतने वाली मप्र की पहली गोताखोर बनी पलक शर्मा

छाया : एबीपी लाइव डॉट कॉम

भोपाल। बेंगलुरु में चल रही 76वीं राष्ट्रीय सीनियर गोताखोरी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की गोताखोर पलक शर्मा ने 10 मीटर हाई बोर्ड गोताखोरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में यह उनका तीसरा गोल्ड है। तीसरा गोल्ड जीतते ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, वे मप्र की पहली गोताखोर बन गईं,  जिन्होंने एक ही सीनियर नेशनल में तीन गोल्ड अपने नाम किये। गोल्डन गर्ल गोताखोर पलक शर्मा ने तीन मीटर  स्प्रिंग बोर्ड गोताखोरी में गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता में पहले दिन 10 मीटर हाई बोर्ड में और फिर 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड में गोल्ड जीते हैं। पलक विश्वामित्र अवार्डी कोच रमेश व्यास से इस खेल की बारीकियां सीख रही हैं। 

 

ये भी पढ़िए ...

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि पलक ने 13 साल की उम्र में वर्ष 2019 में एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पलक सबसे कम उम्र की गोताखोर का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित कर चुके हैं पलक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।

सन्दर्भ स्रोत- एबीपी लाइव डॉट कॉम, दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम
न्यूज़

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

महक परिहार, नम्मी गीताश्री, स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज भारतीय टीम कैंप में चयनित

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।