इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी का पर्दा न रखना

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी का पर्दा न रखना
तलाक का आधार नहीं हो सकता

अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि पत्नी का स्वतंत्र इच्छाशक्ति वाला होना और साथ ही अकेले यात्रा करना या फिर अन्य लोगों से मिलना जुलना कतई क्रूरता नहीं कहलाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी के पर्दा नहीं करने को तलाक का आधार मानने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने पति की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया है कि पत्नी के पर्दा या घूंघट नहीं रखने से उसे मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक लेने का अधिकार मिल सकता है। हालांकि कोर्ट ने विवाह को खत्म करने की मांग वाली अपील को मंजूर करते हुए किसी प्रकार की एलिमनी राशि का प्रावधान नहीं होने का फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने मानसिक क्रूरता के मुद्दे के संबंध में इस दावे को मानने से इनकार कर दिया कि पत्नी स्वतंत्र इच्छाशक्ति वाली रही है, जो बाजार व अन्य स्थानों पर जाने के दौरान घूंघट यानी पर्दे का पालन नहीं करती थी। यह आदेश जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस डोनाडी रमेश की डिवीजन बेंच ने मानसिक क्रूरता और परित्याग के आधार पर दाखिल गाजीपुर निवासी एक पति की तलाक की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया है।

पत्नी का स्वतंत्र इच्छाशक्ति होना क्रूरता नहीं

अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि पत्नी का स्वतंत्र इच्छाशक्ति वाला होना और साथ ही अकेले यात्रा करना या फिर अन्य लोगों से मिलना जुलना कतई क्रूरता नहीं कहलाएगा। याचिका में पति ने यह भी आरोप लगाया था कि पत्नी द्वारा पर्दा या घूंघट का पालन नहीं करने से उसे मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक प्राप्त करने का अधिकार है। अदालत ने पर्दा नहीं करने को कतई मानसिक क्रूरता नहीं माना। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पति और पत्नी दोनों उच्च शिक्षित हैं, ऐसे में इस आरोप के आधार पर तलाक को मंजूरी नहीं दी जा सकती।

पारिवारिक न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा

डिवीजन बेंच ने पत्नी द्वारा किए गए अपमान के आरोप पर कार्रवाई नहीं करने के पारिवारिक न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि पति ने ऐसे किन्ही आरोपी का कोई सबूत पेश नहीं किया है। ​पत्नी के अनैतिक संबंध के आरोप पर भी तथ्यों का विवरण नहीं दिया गया है। बिना किसी ठोस सबूत के पत्नी पर अवैध संबंध बनाने के आरोप स्वीकार करने लायक नहीं हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...