छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : बिना सबूत नपुंसक कहना मानसिक क्रूरता

blog-img

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : बिना सबूत नपुंसक कहना मानसिक क्रूरता

किसी व्यक्ति पर बिना मेडिकल प्रमाण के नपुंसकता का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस तरह का गंभीर आरोप केवल मान-सम्मान नहीं, बल्कि पति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। पति पर दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाना भी क्रूरता है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए फैमिली कोर्ट के आदेश को त्रुटिपूर्ण माना और पति के तलाक की अपील को मंजूर कर ली है। मामला जांजगीर-चांपा जिले का है।

यह है मामला

जांजगीर चांपा में रहने वाले एक शख्स की शादी 2 जून 2013 को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली महिला के साथ हुई थी। पति शिक्षक हैं। उसकी पोस्टिंग बैकुंठपुर की चर्चा कॉलरी में थी, वहीं पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शादी के बाद उनकी कोई बच्चा नहीं हुआ। इस दौरान उसकी पत्नी नौकरी छोड़ने या तबादला कराने के लिए दबाव बनाने लगी। इस बीच उनका विवाद इतना बढ़ गया कि 2017 से दोनों अलग रहने लगे। 7 साल बाद पति ने साल 2022 में फैमिली कोर्ट में तलाक की मांग करते हुए परिवाद पेश किया। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति पर यह आरोप लगाया कि  वह यौन संबंध बनाने में असमर्थ है। हालांकि, उसने यह स्वीकार किया कि उसके पास इस दावे का कोई मेडिकल प्रमाण नहीं है। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पति के तलाक आवेदन को खारिज कर दिया।

 

ये भी पढ़िए ...

पति के पास बेवफाई के सबूत मप्र हाईकोर्ट ने तस्वीरों को माना सही

कर्नाटक हाईकोर्ट : बिना सबूत के HIV/AIDS दावा तलाक़ के लिए काफ़ी नहीं

फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती 

जिसके बाद पति ने फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसमें बताया कि, दोनों पति-पत्नी 2017 से अलग रह रहे हैं। पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है और झूठा आरोप लगाती है। ऐसे में में वैवाहिक संबंध को बनाए रखना न्याय और विधि के अनुरूप नहीं होगा। अपीलकर्ता पति ने कोर्ट को बताया कि उसने वैवाहिक संबंध सुधारने का प्रयास किया, जिसके लिए सामाजिक बैठक भी बुलाई। इसमें भी उसकी पत्नी ने सुलह कराने की कोशिश कर रहे अपने जीजा के साथ विवाद कर लिया था। साथ ही पत्नी ने पति पर पड़ोसी महिला के साथ अवैध संबंध का झूठा आरोप लगाया था। 

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण 

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को गंभीर त्रुटिपूर्ण मानते हुए रद्द कर दिया है। साथ ही कहा कि, पति ने पत्नी के खिलाफ क्रूरता और परित्याग के आरोपों को सिद्ध किया है। ऐसे में विवाह को बनाए रखना न्याय और विधि के अनुरूप नहीं होगा। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, किसी व्यक्ति पर बिना मेडिकल प्रमाण के नपुंसकता का आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



36 साल से अलग रह रहे दंपती के तलाक पर झारखंड हाईकोर्ट की मुहर
अदालती फैसले

36 साल से अलग रह रहे दंपती के तलाक पर झारखंड हाईकोर्ट की मुहर

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- अब यह रिश्ता ‘डेड वुड मैरिज’ बन चुका है. पत्नी का गुजारा भत्ता 10 लाख से बढ़ाकर 40 लाख

इलाहाबाद हाईकोर्ट : हर लव स्टोरी
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : हर लव स्टोरी , का अंत शादी हो, यह जरूरी नहीं

​​​​​​​ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हर प्रेम संबंध का अंत शादी में होना जरूरी नहीं है और सहमति से बने संबंध को केवल शादी...

छग  हाईकोर्ट : बालिग बेटी को भी मिलेगा पिता से गुजारा भत्ता
अदालती फैसले

छग हाईकोर्ट : बालिग बेटी को भी मिलेगा पिता से गुजारा भत्ता

हाई कोर्ट ने फैसला दिया कि अविवाहित बालिग बेटी को भी पिता से भरण-पोषण पाने का अधिकार है और यह पिता की कानूनी व सामाजिक ज...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अपनी पसंद से शादी करना मौलिक अधिकार
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अपनी पसंद से शादी करना मौलिक अधिकार

हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत पसंद...

दिल्ली हाईकोर्ट : 'कूलिंग ऑफ पीरियड से सिर्फ  पीड़ा बढ़ेगी' 
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : 'कूलिंग ऑफ पीरियड से सिर्फ पीड़ा बढ़ेगी' 

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तलाक पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,
अदालती फैसले

दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, , कहा- दुल्हन का अपमान अस्वीकार्य

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषियों को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि दुल्हन और उसके परिवार का अपमान कि...