इलाहाबाद हाईकोर्ट : विधवा को अपने

blog-img

 इलाहाबाद हाईकोर्ट : विधवा को अपने
ससुर से भरण-पोषण मांगने का अधिकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि पति की मृत्यु के बाद भी एक महिला अपने ससुर से गुजारा भत्ता मांग सकती है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार कानून में पहले से मौजूद है और कुछ शर्तों के तहत विधवा बहू इसे लागू कर सकती है। न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की पीठ ने हाल ही में दिए गए निर्णय में कहा, "यह सुस्थापित नियम है कि पति पर पत्नी के भरण पोषण का दायित्व होता है।” अदालत ने कहा, “यह स्थिति उन परिस्थितियों से उपजी है जहां पति-पत्नी अलग हो गए हों और पत्नी ने गुजारा भत्ता की मांग की हो।”

कोर्ट ने आगे कहा, “इसी तरह पत्नी का भरण पोषण करने का यह दायित्व, पति की मृत्यु के बाद भी लागू रहता है और कानून विधवा को अपने ससुर से भरण पोषण करने का दावा करने की अनुमति देता है।” अदालत ने अकुल रस्तोगी नाम के व्यक्ति की प्रथम अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। इस फैसले के साथ कोर्ट ने साफ कर दिया कि विधवा महिला के अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें....

हिमाचल हाईकोर्ट : पहले विवाह के बेबुनियाद आरोप से नहीं रुकेगा हक, पत्नी को भरण-पोषण का अधिकार

हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम के मुताबिक, विधवा बहू अपने ससुर से गुजारा भत्ता मांग सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं। कानून के अनुसार, महिला तभी यह दावा कर सकती है जब वह अपनी कमाई, अपनी संपत्ति, अपने माता-पिता या बच्चों की संपत्ति से अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हो।

इन परिस्थितियों में नहीं मिलेगा भरण-पोषण

अगर ससुर के पास ऐसी सहदायिक या पैतृक संपत्ति ही नहीं है, जिससे वह भरण-पोषण दे सके, या ऐसी संपत्ति जिसमें बहू को पहले से हिस्सा नहीं मिला है, तो यह दायित्व लागू नहीं होगा।

कानून की धारा 21 (8) के तहत, विधवा महिला ससुर की संपत्ति से भरण-पोषण मांग सकती है, लेकिन शर्त यह है कि उसका पुनर्विवाह नहीं हुआ हो। इस फैसले को महिलाओं के अधिकारों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे उन विधवा महिलाओं को राहत मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने जीवनयापन के लिए परिवार पर निर्भर हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : शादी की ज़िम्मेदारियों के लिए
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : शादी की ज़िम्मेदारियों के लिए , नौकरी छोड़ने वाली पत्नी भरण-पोषण की हकदार

हाईकोर्ट का अहम फ़ैसला -इंजीनियर पत्नी को ₹40 हज़ार भरण-पोषण देने का फ़ैसला बरकरार रखा

जबलपुर फैमिली कोर्ट : जब कमाई बराबर हो तो मेंटेनेंस नहीं
अदालती फैसले

जबलपुर फैमिली कोर्ट : जब कमाई बराबर हो तो मेंटेनेंस नहीं

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि भरण-पोषण किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हो या खुद खर्च नहीं उठा पा रहा ह...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : लिव-इन रिलेशनशिप में रहने पर भी
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : लिव-इन रिलेशनशिप में रहने पर भी , अलगाव के बाद महिला को मिलेगा भरण-पोषण

कोर्ट ने कहा - कोई पुरुष कानूनी तकनीकी खामियों का लाभ उठाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकता।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : केवल शिक्षा से
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : केवल शिक्षा से , तय नहीं होता बेहतर अभिभावक

उच्च न्यायालय ने कहा कि केवल शिक्षा के आधार पर अभिभावक तय नहीं होता। बच्चे के हित को सर्वोपरि मानते हुए पिता की अपील खार...

बॉम्बे हाई कोर्ट : पत्नी को किचन में जाने से रोकना ‘मानसिक क्रूरता
अदालती फैसले

बॉम्बे हाई कोर्ट : पत्नी को किचन में जाने से रोकना ‘मानसिक क्रूरता

Bombay High Court  का बड़ा फैसला, पति पर FIR जारी रखने के आदेश