सृष्टि तिवारी : आंखों के बिना पास की पीएससी परीक्षा,

blog-img

सृष्टि तिवारी : आंखों के बिना पास की पीएससी परीक्षा,
बनीं श्रम पदाधिकारी

छाया : वर्डप्रेस डॉट कॉम

जन्म से 100 प्रतिशत दृष्टि बाधित राजधानी भोपाल की सृष्टि तिवारी ने सफलता की ऐसी नज़ीर पेश की है,  जो हर एक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी विकलांगता को अपनी सफलता की राह में बाधा नहीं बनने दिया और कमजोरियों को हराकर एमपी-पीएससी की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

दृष्टिहीनों के लिए कोई कोचिंग न होने से मां सुनीता तिवारी ने मोबाइल में पाठ्य सामग्रियों का वॉयस डेटा तैयार किया। सृष्टि ने इसी से पढ़ाई की और रोज 8-10 घंटे मेहनत कर श्रम पदाधिकारी के तीन पदों में से एक पर काबिज हो गईं। 27 साल की सृष्टि अवधपुरी की वेदवति कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने इंदौर में पद संभाल लिया है।

ये ही पढ़िए ....

सविता प्रधान : घरेलू हिंसा से जूझकर बनीं IAS, संघर्ष की मिसाल

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा, MPPSC में लहराया परचम

 

मां सुनीता और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से रिटायर्ड पिता सुनील तिवारी ने पूरा जीवन बेटी के लिए समर्पित कर दिया। इकलौती संतान सृष्टि का 21 अगस्त को इंटरव्यू था। इसी बीच सुनीता के कैंसर से पीडि़त होने की जानकारी मिली।  डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी। सृष्टि का इंटरव्यू न बिगड़े, इसलिए सुनीता ने यह बात छिपाई और सर्जरी टाल दी। सुनीता 10वीं-12वीं में भी टॉप-10 में रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...