बेटी को जन्म देने पर निकाली गई महिला को

blog-img

बेटी को जन्म देने पर निकाली गई महिला को
कोर्ट से राहत, मिलेगा भरण-पोषण और मुआवज़ा

भोपाल। “बेटी हुई है, बेटे की उम्मीद थी…” — यही वो शब्द थे, जिनके बाद एक महिला को अपनी नवजात बच्ची के साथ दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ा। गोविंदपुरा ए-सेक्टर की रहने वाली राहिला खुलदेवरी ने 20 महीने की बच्ची को गोद में लेकर इंसाफ की लड़ाई शुरू की थी। 12 साल के लंबे संघर्ष के बाद अब न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना गौतम की कोर्ट ने मां-बेटी को न्याय दिया है।

 शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

राहिला की शादी 1 मई 2011 को मंजूर आलम से हुई थी। कुछ ही महीनों में ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। दहेज की मांगें, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और बेटी के जन्म के बाद घर से निकाल देना। 16 मार्च 2012 को राहिला ने बेटी सारा आलम को जन्म दिया, लेकिन बेटी की खबर सुनते ही पति और ससुरालवालों का रवैया पूरी तरह बदल गया। कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। मजबूरन वह अपनी नवजात को लेकर पिता के घर चली गई।

बेटी पैदा की है, खर्च नहीं उठाएंगे

छह महीने बाद जब वह ससुराल लौटी तो उसे गालियां दी गईं, मारा-पीटा गया और यह कहकर निकाल दिया गया कि “बेटी को जन्म दिया है, अब उसका खर्च खुद उठाओ।” राहिला ने कोर्ट में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते थे। सास तैय्यबा बी गालियां देती, देवर जाहिद आलम अश्लील टिप्पणियां और छेड़छाड़ करता था, जबकि पति मंजूर कई बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करता था। 

76 साल के पिता के सहारे पली बेटी 

राहिला की मां का निधन पहले ही हो चुका था। एमए इंग्लिश और पीजीडीसीए पास होने के बावजूद, बच्ची की देखभाल के कारण वह नौकरी नहीं कर सकी। 76 वर्षीय पिता और भाई के सहारे उसने बेटी की परवरिश की। आज 13 साल की सारा स्कूल में पढ़ रही है। 

कोर्ट का फैसला: ‘मां-बेटी के साथ हुआ गंभीर अन्याय’

कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि राहिला और उसकी बेटी के साथ गंभीर अन्याय हुआ है। न्यायालय ने आदेश दिया कि पति मंजूर आलम पत्नी और बेटी को 5-5 हजार रुपये प्रतिमाह (कुल 10 हजार रुपये) भरण-पोषण के रूप में देगा। इसके अलावा 5 हजार रुपये प्रति माह किराए के रूप में अलग से देने होंगे। मानसिक प्रताड़ना के लिए राहिला को 4 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया गया है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

 

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा