सागर की डॉ. निलय ने दिया 

blog-img

सागर की डॉ. निलय ने दिया 
प्लास्टिक और कागज़ का बेहतर विकल्प 

सागर निवासी डॉ. निलय शर्मा ने जानवरों को खिलाये जाने वाले भूसे से चाय के कप और स्ट्रॉ बनाने का उद्यम शुरू किया है। ये वस्तुएं प्लास्टिक से भी सस्ती हैं और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचती। ख़ास बात यह कि उपयोग के बाद गाय-भैंस  इन्हें भी खा सकते हैं और खाद के रूप में भी इनका उपयोग किया जा सकता है। 

डॉ. शर्मा ने अपने इस उपक्रम का नाम 'सेव अर्थ' रखा है। वे बताती हैं कि अभी हर महीने हम 40 हज़ार कप उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा अनुबंध चाय कंपनियों की फ्रेंचाइजी चलाने वालों से हो गया है। सागर में चाय स्टॉल और नए खुले कैफ़े वाले भी हमारे कप ले रहेहैं। इसके अलावा हम भोपाल, सतना, रीवा, जबलपुर में भी इनकी आपूर्ति कर रहे हैं। सतना में पश्चिम-मध्य रेलवे में जिन्हें चाय का ठेका मिला है, वे भी इन्हीं कपों का प्रयोग कर रहे हैं। अब उज्जैन में भी ऐसा होगा। लेकिन सबसे ज़्यादा मांग और बिक्री इंदौर में है, क्योंकि वहां के लोग स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर बेहद सजग हैं। स्ट्रॉ की खपत गर्मियों में 60 हज़ार नग प्रतिमाह रहती है।

भूसा और खाने वाली चीजों के पेस्ट से बनते हैं कप और स्ट्रॉ

स्ट्रॉ और कप बनाने का फॉर्मूला पूछने पर डॉ. शर्मा कहती हैं कि हम इसका खुलासा नहीं कर सकते लेकिन इतना ज़रूर बता सकते हैं कि इसमें भूसे को पीसकर और उसमें खाद्य मिलाकर पेस्ट बनाते हैं, लेकिन कोई केमिकल नहीं मिलाते। जो हम खाते हैं, वही सामग्री मिलाई है। उसी से बाइंडर तैयार किया और उसे मोल्ड किया। इसी तरह कप और स्ट्रॉ बना रहे हैं। इसीलिए भूसे से बना कप चाय पीने के बाद गाय को खिलाया जा सकता है।

मिट्टी,पानी और हवा का संरक्षण

डॉ. शर्मा ने बताया स्टार्टअप में अभी जितने भूसे की ज़रुरत थी, वह आसानी से किसानों से मिल गया। भविष्य में भी हम उनसे भूसा खरीदेंगे तो उन्हें पराली नहीं जलाना पड़ेगी और ज़मीन को नुकसान नहीं होगा। दूसरी तरफ कागज़ के लिए पेड़ों की कटाई कम होगी और प्लास्टिक प्रदूषण भी नहीं होगा। इस तरह हमारा प्रोजेक्ट मिट्टी, पानी और हवा - तीनों के संरक्षण में मददगार साबित होगा।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...