टी-20 महिला टूर्नामेंट: भोपाल की सौम्या

blog-img

टी-20 महिला टूर्नामेंट: भोपाल की सौम्या
को अंडर 23 टीम की कमान

छाया : सौम्या के इन्स्टाग्राम पेज से 

• नागपुर में 10 से 21 दिसंबर तक होगा बीसीसीआई का टी-20 महिला टूर्नामेंट

भोपाल। राजधानी की प्रतिभाशाली क्रिकेटर सौम्या तिवारी को मप्रकी अंडर 23 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मप्र टीम नागपुर में 10 से 21 दिसंबर तक बीसीसीआई के टी-20 महिला टूर्नामेंट में भाग लेगी। सौम्या को यह मौका सीनियर टी-20 क्रिकेट मैचों में अच्छे प्रदर्शन के कारण मिला है। मध्य प्रदेश की टीम को सी ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप में हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार, महाराष्ट्र, असम व चंडीगढ़ शामिल है।

सौम्या का सीनियर टूर्नामेंट में प्रदर्शन

मध्य प्रदेश सीनियर टीम के साथ खेलते हुए सौम्या तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया। सौम्या ने छह मैचों में कुल 116 रन बनाए। इसके अलावा 14 ओवर में 10 विकेट भी लिए। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि सौम्या अंडर 19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की अहम सदस्य रही हैं।

मप्र अंडर 23 टीम 

सौम्या तिवारी कप्तान, अनुष्का शर्मा उपकप्तान, कनिष्का ठाकुर, आयुषी शुक्ला, कल्याणी जाधव, संस्कृति गुप्ता, सोनिया सिंह, सुहानी शर्मा, यामिनी बिल्लोरे, वेष्णवी शर्मा, धानी बुचाडे, सुचि उपाध्याय, क्रांति गौड़, अनादि तागड़े व मुस्कान मिश्रा।

सन्दर्भ स्रोत- पत्रिका 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित