एक समान नहीं होगी पुरुषों और महिलाओं की शादी की उम्र-सुप्रीम कोर्ट

blog-img

एक समान नहीं होगी पुरुषों और महिलाओं की शादी की उम्र-सुप्रीम कोर्ट

छाया: न्यूज़ 18 डॉट कॉम

महत्वपूर्ण अदालती फैसले

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की एक समान उम्र सुनिश्चित करने का निर्देश देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसा कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकता। भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता-अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की भी खिंचाई करते हुए कहा ‘हम यहां आपको या राजनीति के किसी भी वर्ग को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। आप मुझे अनावश्यक टिप्पणियां मत दें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।

मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत को संसद के परम ज्ञान को टालना चाहिए और ‘हमें खुद को कानून का अनन्य संरक्षक नहीं मानना चाहिए। संसद भी कानून का संरक्षक है।’ उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में लैंगिक समानता से जुड़ा एक प्रश्न शामिल है और कानून के संरक्षक के रूप में अदालत को पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित करते हुए विसंगति को दूर करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। पीठ में शामिल जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जे.बी. पारदीवाला ने उपाध्याय को बताया कि हालांकि वह पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए शादी की उम्र 21 साल चाहते हैं, याचिका में प्रार्थना शादी की न्यूनतम उम्र को पूरी तरह से निर्धारित करने वाले प्रावधान को खत्म करने के लिए थी।

ये भी पढ़िए ...

राजस्थान हाईकोर्ट की ‘आटा-साटा’ प्रथा पर सख्त टिप्पणी

प्रधान न्यायाधीश ने उपाध्याय से कहा कि इस प्रावधान को खत्म करने से ऐसी स्थिति पैदा होगी, जब महिलाओं के लिए शादी की कोई न्यूनतम उम्र नहीं होगी। पीठ ने जोर देकर कहा कि यह अनुच्छेद 32 के तहत घिसा-पिटा कानून है और वह कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकती और न ही कानून बना सकती है। उपाध्याय ने कहा कि चूंकि पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने के लिए संसद में एक कानून लाया गया है और विचार के लिए स्थायी समिति को भेजा गया है, इसलिए केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए। हालांकि, उनकी दलीलें पीठ को राजी नहीं कर सकीं। सुनवाई के समापन पर उपाध्याय द्वारा की गई कुछ दलीलों से पीठ नाराज हो गई। शीर्ष अदालत द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि वह कानून बनाने के आदेश जारी नहीं करेगी, उपाध्याय ने कहा कि बेहतर होता कि दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले की जांच करने दी जाती। इस पर प्रधान न्यायाधीश ने उनसे कहा, ‘हम यहां आपकी राय सुनने के लिए नहीं हैं। सौभाग्य से, हमारी वैधता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप हमारे बारे में क्या महसूस करते हैं। हम आपके बारे में जो महसूस करते हैं, उस पर आपकी अनावश्यक टिप्पणी नहीं चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम यहां अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने के लिए हैं, यहां आपको खुश करने के लिए नहीं हैं। न ही हम यहां किसी राजनीतिक वर्ग को खुश करने के लिए हैं। आप बार के सदस्य हैं, हमारे सामने तथ्य के साथ बहस करें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।’ अदालत ने उपाध्याय के इस सुझाव पर भी विचार करने से इनकार कर दिया कि यह मामला विधि आयोग को भेजने की स्वतंत्रता दी जाए।

• डी.वाई. चंद्रचूड़, प्रधान न्यायाधीश

हम यहां आपको या राजनीति के किसी भी वर्ग को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। आप मुझे अनावश्यक टिप्पणियां मत दें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।

संदर्भ स्रोत - देशबंधु 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने , से नहीं छीना जा सकता मातृत्व का अधिकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि पति की अधिक उम्र के आधार पर किसी पात्र महिला को आईवीएफ उपचार और मातृत्व के अधिकार से वंचित नह...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत

शादी के झूठे वादे के मामले में बरी आरोपी को राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को , भरण-पोषण की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के मायके की संपत्ति या मां की पेंशन पति को भरण-पोषण की कानूनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं...

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले
अदालती फैसले

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले , तक सरोगेसी से मां बनने का विकल्प

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि 51 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले तक महिला सरोगेसी के लिए पात्र मानी जाएगी। यह फैसला सरोगेसी क...

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : तलाक मामलों में
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : तलाक मामलों में , फैसले से पहले सुलह की कोशिश जरूरी

हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक की याचिकाओं में अदालतों को पहले सुलह और मध्यस्थता का प्रयास करना चाहिए। इसके विफल होने के बाद ही...

गुजरात हाईकोर्ट : मुबारात से हुआ तलाक वैध
अदालती फैसले

गुजरात हाईकोर्ट : मुबारात से हुआ तलाक वैध

फैमिली कोर्ट दे सकती है औपचारिक मान्यता