सुप्रीम कोर्ट : न्यायपालिका में महिलाओं की अधिक

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : न्यायपालिका में महिलाओं की अधिक
भागीदारी से न्यायिक फैसलों की गुणवत्ता में होगा सुधार

“ न्यायपालिका में महिलाओं की अधिक भागीदारी से न केवल न्यायिक निर्णयों की समग्र गुणवत्ता में "महत्वपूर्ण सुधार" होगा, बल्कि यह महिलाओं से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।” न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब उसने राजस्थान की एक महिला न्यायिक अधिकारी को सेवा में बहाल करने का आदेश दिया, जिसे प्रोबेशन अवधि के दौरान सेवा से हटा दिया गया था।

पीठ ने कहा। “यह मान्यता आवश्यक है कि न्यायपालिका में महिलाओं की अधिक भागीदारी से निर्णय लेने की गुणवत्ता में न केवल सामान्य रूप से, बल्कि विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित मामलों में भी सुधार होता है।”  

यह मामला एक अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) वर्ग की महिला से संबंधित था, जो फरवरी 2019 में राजस्थान न्यायिक सेवा (judicial service) में प्रोबेशन (Probation Period) पर नियुक्त हुई थीं। हालांकि उन्होंने 2017 में परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन उन्हें कभी कोई पदस्थापन आदेश जारी नहीं किया गया और मई 2020 में यह कहते हुए सेवा से हटा दिया गया कि वह पुष्टि (confirmation) के योग्य नहीं थीं।

महिला ने राजस्थान हाईकोर्ट के अगस्त 2023 के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती (Challenge in Supreme Court) दी थी, जिसमें उनकी सेवा समाप्ति और कारण बताओ नोटिस को बरकरार रखा गया था। शीर्ष अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता ने पूर्व में सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य किया था, और नवंबर 2018 में हुई इंटरव्यू से पहले अक्टूबर 2018 में ही इस्तीफा दे दिया था, जिसे दिसंबर 2018 में स्वीकार कर लिया गया था। इस प्रकार, पुराने सरकारी सेवा अनुभव को उजागर न करना कोई गंभीर अनियमितता नहीं थी।

 

ये भी पढ़िए ....

पहली बार एक साथ चार महिलाएं बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

अदालत ने कहा। "यह ऐसा मामला नहीं है जहाँ याचिकाकर्ता ने कोई आपराधिक पृष्ठभूमि छुपाई हो, जिससे न्यायपालिका के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर असर पड़ता," साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्रोबेशन अवधि के दौरान प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं थी। अदालत ने टिप्पणी की कि किसी प्रोबेशनर की सेवा समाप्ति यदि दंड स्वरूप की जाए तो यह उनके करियर पर एक कलंक छोड़ती है। प्रोबेशन समाप्ति या तो पुष्टि या साधारण समाप्ति के रूप में हो सकती है, लेकिन यदि यह दंडात्मक रूप से की जाती है तो यह उनके सम्मान और भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगाती है।"

फैसले में न्यायपालिका में विविधता की आवश्यकता को लेकर व्यापक टिप्पणियाँ भी की गईं। न्यायालय ने कहा कि महिलाओं की न्यायिक सेवाओं में उपस्थिति न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है, बल्कि इससे समाज में व्याप्त रूढ़ियों को तोड़ने में भी मदद मिलती है। अदालत ने कहा "महिला न्यायाधीशों की संख्या और दृश्यता में वृद्धि से अधिक महिलाएं न्यायालयों की ओर रुख करेंगी और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगी।" 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...