सुप्रीम कोर्ट : बेटियों की शादी बचाने की चिंता

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : बेटियों की शादी बचाने की चिंता
महिलाओं को मौत के जाल में धकेल रही

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक व्यक्ति को दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि अपनी बेटियों की शादी बचाने की माता-पिता की चिंता कई महिलाओं को मौत के जाल में धकेल सकती है। वे प्रताड़ना की शिकायतों के बावजूद उन्हें उनके ससुराल वापस भेज देते हैं।

दहेज के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले की शुरुआत समाज के सामने सोचने के लिए एक सवाल रखकर की। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने पूछा, "क्या युवा सोमा आचार्य की जान बचाई जा सकती थी? क्या सामाजिक बदनामी के डर की वजह से सोमा को भेड़ियों के हवाले कर दिया गया?"

कोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी?

अदालत ने यह पाया कि सोमा ने बार-बार अपने माता-पिता को अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में बताया था लेकिन बड़ों द्वारा उसके और उसके पति के बीच सुलह कराने की कोशिश किए जाने के बाद उसे वापस भेज दिया गया।

जस्टिस विश्वनाथन ने कहा,

"उसने बार-बार अपने माता-पिता से उसे बचाने की गुहार लगाई और यहां तक कि वह अपने मायके भी आई और कुछ दिनों तक उनके साथ रही। लेकिन जब भी उसने यह मुद्दा उठाया तो हर बार सुलह कराने और उसे वापस उसके ससुराल भेजने की ही कोशिशें की गईं।"

'घरवालों ने रखी झूठी उम्मीद'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गांव के बड़े-बुज़ुर्ग इसमें शामिल थे और कथित समझौतों के बाद प्रस्ताव पारित किए गए थे। कोर्ट ने कहा, "सोमा के अपने करीबी और प्रियजनों ने भोलेपन में यह मान लिया था कि किसी न किसी तरह हालात बेहतर हो जाएंगे। उन्हें एक झूठी उम्मीद ने घेर लिया था। उनकी उम्मीदें तब टूट गईं जब सोमा का उसके ससुराल में एक दुखद अंत हुआ।"

ये भी पढ़िए...

सुप्रीम कोर्ट : 'दहेज हत्या समाज के लिए कलंक'

सुप्रीम कोर्ट : दहेज ने शादी की पवित्रता ख़त्म कर दी है

इलाहाबाद हाईकोर्ट : शादी में दिए गए उपहार दहेज नहीं होते

कोर्ट ने क्या पाया?

शादी के 15 महीने बाद सोमा का शव फंदे से लटका मिला था। पति ने दलील दी थी कि उसने आत्महत्या की थी। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मेडिकल और अन्य सबूत साफ तौर पर दहेज उत्पीड़न से जुड़ी हत्या की ओर इशारा करते हैं।

रिकॉर्ड के अनुसार, सोमा को एक मोटरसाइकिल, टीवी और अन्य सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया था और उसके माता-पिता ने कुछ मांगें मान भी ली थीं।

अदालत ने टिप्पणी की, "मृतक के शरीर पर पाए गए जख्म आत्महत्या के लिए फांसी लगाने के किसी सामान्य मामले से मेल नहीं खाते।" साथ ही यह भी कहा कि ये जख्म ऐसे नहीं थे जिन्हें व्यक्ति ने खुद को पहुंचाया हो।

बेंच ने कहा कि मेडिकल सबूत से संकेत मिलता है कि सोमा की मौत से पहले उसके साथ हिंसा की गई थी, जिससे आत्महत्या की थ्योरी गलत साबित होती है और यह "नकली फांसी" का मामला लगता है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...