सुप्रीम कोर्ट : 'दहेज हत्या समाज के लिए कलंक'

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : 'दहेज हत्या समाज के लिए कलंक'

दहेज के मामलों में महिलाओं की मौत की घटनाओं को समाज पर गहरा धब्बा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कानूनी रोक के बावजूद, इस प्रथा के कारण हजारों महिलाएं बेमौत मारी जाती हैं। पीठ ने कहा कि दहेज से जुड़ी मौत जैसे बेहद गंभीर अपराध में उच्च न्यायालय को अपने विवेक का इस्तेमाल करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए थी।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने दहेज से जुड़ी एक मौत के मामले में एक व्यक्ति की जमानत रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय का आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश बिल्कुल टिकाऊ नहीं है।

हाईकोर्ट का आदेश अनुचित

पीठ ने कहा कि मौजूदा मामले में हाईकोर्ट द्वारा आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश पूरी तरह से अनुचित और कानून की नजर में टिकने योग्य नहीं है। शीर्ष अदालत ने फैसले में यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में किसी भी बात पर चर्चा नहीं की है और सिर्फ इस बात को ध्यान में रखा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है और अब तक केवल दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

बेंच ने कहा, दहेज से जुड़ी मौत के मामले वास्तव में एक गहरी शर्मिंदगी और एक बड़ी सामाजिक बुराई हैं, जो मानवाधिकारों और गरिमा का गंभीर उल्लंघन करते हैं। कानूनी रोक के बावजूद, इस प्रथा के कारण हजारों महिलाएं बेमौत मारी जाती है; अक्सर या तो उनकी हत्या कर दी जाती है, या फिर दूल्हे के परिवार की तरफ से पैसे या कीमती चीजों की लालच भरी मांगों के कारण उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया जाता है। दहेज से जुड़ी मौतें समाज पर गहरा धब्बा हैं।

 

ये भी पढ़िए ...

सुप्रीम कोर्ट : बेटियों की शादी बचाने की चिंता महिलाओं को मौत के जाल में धकेल रही

आरोपी बोला आत्महत्या की, महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान 

आरोपी की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि यह मामला आत्महत्या का है। वकील के अनुसार, मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और कहा जाता है कि उसने एक इमारत की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उच्चतम न्यायालय ने इस बात पर गौर किया कि पीड़िता की शादी आरोपी से डेढ़ साल पहले हुई थी। 1 सितंबर, 2024 को महिला अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। उसके शरीर पर अंदरूनी और बाहरी, दोनों तरह की चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट के कारण होने वाला रक्तस्राव और सदमा बताया गया। 

आरोपी की दलीलों को ठुकराया

पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नज‌र अंदाज कर दिया, विशेष रूप से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को, जिसमें मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान बताए गए थे। शीर्ष अदालत ने आरोपी की ओर से पेश उन दलीलों को सिरे से ठुकरा दिया, जिसमें कहा गया था कि यह दहेज हत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है।

आरोपी को आत्मसमर्पण करने का आदेश

पीठ ने कहा कि सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद हमारा मानना है कि हाईकोर्ट द्वारा आरोपी को जमानत कर रिहा करने का आदेश देना, पूरी तरह से गलत था। जमानत रद्द करते हुए पीठ ने आरोपी को जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...