सुशीला और प्राची को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

blog-img

सुशीला और प्राची को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर देशभर में नाम रोशन कर दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा जब प्रदेश से तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को एक साथ राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इनमें मप्र महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी सुशीला चानू - जो अब हॉकी इंडिया की सदस्य हैं और पैरा कनोइंग की  प्राची यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं सुशीला चानू

मप्र महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की पहले बैच की होनहार खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। भारतीय राष्ट्रीय टीम की इस पूर्व कप्तान के नाम कुल 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच हैं। उन्होंने 2008 में कुआलालंपुर में आयोजित महिला हॉकी जूनियर एशिया कप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की शुरुआत की थी। इस मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता। जर्मनी में हुए वुमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 रियो ओलंपिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान थीं।

पहले तैराक थी प्राची, कोच की सलाह पर कयाकिंग में उतरी

प्राची यादव मप्र की पहली पैरा कयाक होंगी जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वह शहर की छोटी झील की खिलाड़ी हैं। एक तैराक के रूप में 8 साल के दौरान उन्होंने  पांच राष्ट्रीय स्वर्ण पदक अपने नाम किये। लेकिन वर्ष 2018 में कोच वीरेंद्र डबास के कहने पर कयाकिंग में उतरीं और वर्ष 2019 में कोच मयंक ठाकुर ने मार्गदर्शन में कयाकिंग की शुरुआत की। महज पांच साल में 5 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण,  2 रजत और एक ब्रॉन्ज जीता। प्राची यादव ने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एण्ड पेरा केनो वर्ल्ड चैंपियनशिप, जर्मनी में चौथा स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट है जिन्होंने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिये कोटा हासिल किया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत
न्यूज़

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत , पर तिरंगा फहराएंगी ज्योति रात्रे

भोपाल की ज्योति रात्रे कर रही हैं ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार